HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 28 June 2021

कलेक्टर ने टीकाकरण महाअभियान में लोगो को जागरूक करने के लिए जिले की 11 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं को उत्कृष्ट रंगोली बनाने के लिए पुरूस्कृत किया गया

 कलेक्टर ने टीकाकरण महाअभियान में लोगो को जागरूक करने के लिए जिले की 11 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं को उत्कृष्ट रंगोली बनाने के लिए पुरूस्कृत किया गया

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

             धार - कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 21 जून को हुए कोविड टीकाकरण महाअभियान में लोगो को जागरूक करने के लिए जिले की 11 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं को उत्कृष्ट रंगोली बनाने के लिए पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि इस महाअभियान में महिला बाल विकास विभाग की टीम ने बहुत मेहनत से काम किया है जिससे लोग बढ़-चढ़ कर टीकाकरण के लिए आगे आए। जिले में बनाई गई रंगोली को मुख्यमंत्री जी ने भी सराहा है। 

                  इनमें बदनावर की योगिता सोलंकी, पुष्पा नाहर को प्रथम, धरमपरी की किरण , मनावर की जयमाला प्रवीण को द्वितीय, नालछा की संगीता चौहान , धार की ओमिका डावर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही धरमपरी की सोनू भार्गव, बदनावर की राजू चौहान, निसरपुर की आशा कमल, नालछा की छाया तथा सरदारपुर की अंगूरबला को सत्वंना पुरूस्कार दिया गया। प्रथम स्थान पर रही कार्यकताओ को 3 हजार, द्वितीय को 2 हजार 500 , तृतीय को 2 हजार तथा संत्वना को 1 हजार की राशि से पुरूस्कृत किया गया।


No comments:

Post a Comment