HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 29 June 2021

नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा आदर्श सड़क ड़िवाईडर पर पौधारोपण

 नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा आदर्श सड़क ड़िवाईडर पर पौधारोपण 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

             धार -  नेहरू युवा केन्द्र धार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा पौधारोपण अभियान की शुरूआत इंदौर नाके आदर्श सड़क ड़िवाईड़र पर पौधे रौप कर की गई जिसमें युवा मंडल सदस्यो ने श्रमदान किया। जिला युवा अधिकारी स्वप्निल देशमुख द्वारा यह जानकारी दी गई की नगर पालिका परिषद् धार के सहयोग से यह पौधारोपन अभियान युवाओं द्वारा पुर्ण सप्ताह चलाया जा रहा है, जिसमें त्रिमुर्ति चौराहे तक सड़क ड़िवाईडर के बीच खाली जगह पर पौधा रोपण किया जायेगा। 


            नेहरू युवा केन्द्र धार द्वारा चलाये जा रहे पौधारोपण अभियान में युवाओं को वृक्षारोपण के महत्व के बारे मे जागरूक कर वृक्षारोपण से ही हम प्रकृति का संरक्षण कर सकते है, पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एक व्यक्ति एक वृक्ष के संकल्प लेकर बेहतर भविष्य की संकल्पना को साकार किया जा सकता हैं इसकी जानकारी दी जा रही है। 


           विजय कुमार शर्मा सी.एम. ओ. नगर पालिका परिषद् धार ने शहरो के निर्माण एवं विकास में युवाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताकर युवाओं से आवाहन किया की वे पौधारोपण कर अपने शहर की सड़को का गौरव बढ़ाये। इस दौरान नागेन्द्र चावड़ा ,राहुल सिंदल राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ब्लाॅक धार, प्रशिक्षक, हाॅकी फीड़र सेंटर मनीष सोलंकी धार, हमारा प्रयास सेवा संसथान अध्यक्ष संजय शर्मा ,युवा मंडल सदस्य पवन बघेल, संजय ड़ावर, ममता डोडवे, रमेश बामनिया, निवेदिता शर्मा  आदि उपस्थित रहे। 



No comments:

Post a Comment