HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 22 May 2021

पिता की स्मृति में सिटी मजिस्ट्रेट शिवांगी जोशी ने जरूरतमंदो को भोजन परोसा

 पिता की स्मृति में सिटी मजिस्ट्रेट शिवांगी जोशी ने जरूरतमंदो को भोजन परोसा

 दीनदयाल अंत्योदय रसोई से अस्पतालो के कोरोना के मरिजो, परिजनों और रसोई में आने वाले गरीब जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन थाली वितरीत कर रही हे सामाजिक संस्था 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

                धार - किसी अपने का जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ शुभ अवसर हो या तेरहवीं और पुण्यतिथी का अन्नदान कोरोना  लायंस क्लब धार द्वारा संचालित दीनदयाल अंत्योदय रसोई संचालन हेमा जोशी के नेतृत्व में सभी आगंतुकों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए उनके सहयोग से अस्पतालो के कोरोना के मरिजो, परिजनों और रसोई में आने वाले गरीब जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन थाली वितरीत कर रही हे।


               धार की प्रशासनिक अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट शिवांगी जोशी अपने पिता की स्मृति में भोजन वितरण हेतु पधारी। चुकी वर्तमान में वे नगरपालिका में प्रशासक का पद भी सम्हाल रही हे उन्होंने अन्नदान के साथ रसोई व्यवस्थाओं को भी देखा।


               रसोई संचालक हेमा जोशी ने बताया कि सेवा हेतु आई शिवांगी जोशी के साथ प्रभारी सीएमओ विजय कुमार शर्मा, इंजीनियर राकेश बेनल व अन्य कर्मचारियों के साथ एक घंटे रसोई में रही, उन्होंने गरीबों को भोजन परोसा ओर रसोई भवन , और अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की, चर्चा के दौरान जब उनको हमने रसोई  छत की मरम्मत, फर्श की नई टाइल्स, बर्तन साफ करने का बेसिन, किचन मरम्मत आदी आवश्यक कर्यो के बारे में अवगत कराया तो उन्होंने तुरंत अधिनस्त कर्मचारियों से   जल्द एस्टीमेंट बना कर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए।

              रसोई से 375 लोगों ने गुलाबजामुन, रायता सहित  विशिष्ठ भोजन निशुल्क वितरित किया, शिवांगी जोशी ने इस हेतु रसोई को 5 हजार100 का दान दीया।   मीडिया को जानकारी लायंस क्लब धार अध्यक्ष आशीष चौहान ने दी।


No comments:

Post a Comment