HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 18 May 2021

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संस्थापक एवं पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण के लिए समर्पित स्व.अनिल माधव दवेजी की पुण्यतिथि पर पौधा रोपण धार- बदनावर में किया गया

 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संस्थापक एवं पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण के लिए समर्पित स्व.अनिल माधव दवेजी की पुण्यतिथि पर पौधा रोपण धार- बदनावर में किया गया 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

             धार -  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संस्थापक उपाध्यक्ष स्वर्गीय माननीय अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि के अवसर परमध्यप्रदेश  जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जय दीक्षित के निर्देशन में हमारा प्रयास सेवा संस्थान धार द्वारा  पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण के लिए समर्पितनर्मदा पुत्र स्व. श्री अनिल माधव दवे जी के पुण्यतिथि पर अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देकर दीनदयाल रसोई केंद्र परिसर में 5 फलदार पौधा रोपण किया गया। 


              इस अवसर पर  कोरोना वालेंटियर संजय शर्मा ,राज शर्मा ,निवेदिता शर्मा ,अमन पटेल सहित हमारा प्रयास सेवा संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे। इनकी स्मृति आगामी वर्षा के समय ही 11 त्रिवेणी के रोपण का संकल्प लिया गया है । 


            तिरला विकासखंड समंवयक रजनी यादव मार्गदर्शन में  ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खरसोडा  द्वारा पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र के लिये समर्पित,पर्यावरण के प्रति अपने सम्पुर्ण जीवन को समर्पित करने वाले प्रख्यात पर्यावरणविद   पुर्व केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे जी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया एवं समस्त वालेंटियर्स द्वारा श्रद्धांजली अर्पित की गई ।


   इस दोरान समिति अध्यक्ष विकास शर्मा,अशोक सिंगारे,अजय शर्मा,विशाल ठाकुर,सूरज शर्मा,कमल आदी वालेंटियर्स उपस्थित थे।

       


               ग्राम नाननखेड़ा में खेमराज पाटीदार ने एक पौधा का रोपण किया गया । साथ ही पूर्व  लगाए गए पौधों को संरक्षित करने का संकल्प लिया  ।

बदनावर विकासखण्ड में पौधा रोपण 


अनिल माधव दवे की पुण्यतिथि पर इसी प्रकार विकासखण्ड बदनावर के ग्राम गाजनोद में पर्यावरण प्रेमी डॉ अमृतजी पाटीदार द्वारा स्व. अनिल जी दवे की स्मृति में 5 पौधारोपण किया  गया ।





No comments:

Post a Comment