HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 13 May 2021

कैबिनेट मंत्री और धार जिले के कोविड प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भोज हॉस्पिटल को सौंपी आक्सीजन एंबूलेंस

  कैबिनेट मंत्री और धार जिले के कोविड प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भोज हॉस्पिटल को सौंपी आक्सीजन एंबूलेंस

कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, विधायक नीना वर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव , अरविंद चौधरी,  डॉ अनुसूया गवली रहे मौजूद

आयशर के ट्रक 2095xp को दिया गया नया लुक 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

             धार -  प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन मंत्री और धार जिले के कोविड प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने आज सर्किट हाउस में सीएमएचओ डॉ जितेंद्र चौधरी को ऑक्सीजन एंबुलेंस सौंपी। यहां कलेक्टर  आलोक कुमार सिंह, विधायक नीना वर्मा , भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव , अरविंद चौधरी, सिविल सर्जन डॉ अनुसूया गवली, राजीव जोशी  रहे मौजूद । 


         उल्लेखनीय है कि वर्तमान में ऑक्सीजन की सप्लाई विभिन्न वाहनों से की जा रही है। देखने में आ रहा है कि अलग पहचान नहीं होने के कारण कई बार इनके निर्बाध आवागमन में दिक्कत होती है।शासन द्वारा ऐसे वाहनों को एंबुलेंस का दर्जा भी दिया गया है। वर्तमान में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले वाहनों के लिए पायलटिंग की व्यवस्था रहती है। 

            इसी के मद्देनजर औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने आयशर कंपनी के प्रबंधकों से चर्चा की और कहा था कि वाहन को ऐसा डिजाइन करें जिससे दूर से ही ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले वाहन के रूप में पहचान निरूपित हो सके। कंपनी ने भी इस विचार पर सहमति व्यक्त कर अपने ट्रक 2095 xp को अलग से ही सफेद रंग और ऑक्सीजन एंबुलेंस लिखकर तैयार किया है। धार जिला अस्पताल को आज ये एंबूलेंस सौपी गई। ये ऑक्सीजन एंबुलेंस एक बार में 50 सिलेंडर के परिवहन हेतु सक्षम रहेंगी।


No comments:

Post a Comment