HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 11 May 2021

सेवा ही संगठन अभियान के तहत् भाजपा ने खाद्यान्न पर्ची हेतु फार्म भरवाए

 सेवा ही संगठन अभियान के तहत् भाजपा ने खाद्यान्न पर्ची हेतु फार्म भरवाए

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

           धार -  मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा वर्तमान समय  कोरोना महामारी लॉकडाउन परिस्थिति में गरीब-असहाय, जरूरतमंद परिवारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पात्रता पर्ची विहीन और छुटे हुए गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए अस्थाई रूप से खाद्यान्न पर्ची  बनाई जा रही है जिसके माध्यम से  नि:शुल्क खाद्यान्न राशन उपलब्ध कराया जाएगा । 


             इस हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने वार्ड स्तर पर परिवार संपर्क करते हुए स्थानीय भाजपा कार्यालय पर फार्म भरवाए गए जिसमें अस्थाई पर्ची के माध्यम से वर्तमान समय में 3 माह का खाद्यान्न राशन मिलेगा।भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर व नितेश अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय पर 14 मई तक प्रातः 10:00 से 2:00 तक पात्र  हितग्राहियों के फार्म भाजपा कार्यकर्ता द्वारा जमा किए जा रहे हैं जिसमें उनकी परिवार समग्र आईडी  और मोबाइल नंबर आवश्यक है ।


               इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, डॉ शरद विजयवर्गीय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी रीन, मनोज ठाकुर, नगर महामंत्री पुरुषोत्तम चौहान, जयराज देवड़ा, विवेक गौड़, गौरव जाट, अंकित भावसार, लक्ष्मण पटेल, सोनिया राठौर, राजेंद्र राठौर, भय्यूराम आदि  उपस्थित रहे ।



No comments:

Post a Comment