HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 10 April 2021

कोरोना से सरकार और समाज मिलकर लड़ें ! कोरोना संक्रमित रोगियों को ऑक्सीजन आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता -मुख्यमंत्री

 कोरोना से सरकार और समाज मिलकर लड़ें ! कोरोना संक्रमित रोगियों को ऑक्सीजन आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता -मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री द्वारा क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप्स के सदस्यों से चर्चा

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल  

            धार - 10 अप्रेल 2021- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जब तक कोरोना पूरी तरह नियंत्रित नहीं होता, सरकार और समाज को मिलकर लड़ना होगा। जन सहयोग से ही इस संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग भी इस अवसर पर उपस्थित थे। जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में धार लोकसभा सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक नीना वर्मा, कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ, एडीएम सलोनी सीडाना,भाजपा जिला अध्यक्ष  राजीव यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद चौधरी तथा राजीव जोशी मौजूद थे।   

         मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी, अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। कई बार कमी की खबरों के संदर्भ में संग्रहण की प्रवृति बढ़ जाती है। कालाबाजारी और संग्रहण पर कठोर कार्यवाई की जाएगी। वर्तमान में 180 लाख में टन उपलब्धता है। आज गुजरात के मुख्यमंत्री से भी मध्यप्रदेश के लिए अतिरिक्त ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए चर्चा की है। नब्बे प्रतिशत ऑक्सीजन अस्पतालों के लिए सुरक्षित कर दी गई है। उद्योगों को दस प्रतिशत ऑक्सीजन ही दी जायेगी। कोरोना संक्रमित रोगियों के लिए प्राथमिकता से आक्सीजन की व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी जिलों में सीटी स्केन की व्यवस्था जल्द से जल्द की जा रही है।

    ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए कंट्रोल रूम गठित

     राज्य में ऑक्सीजन व्यवस्था के लिए समीक्षा की जा रही है। एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। श्री पी नरहरि को इसका प्रभारी बनाया गया है। प्रतिदिन मध्यप्रदेश के  एमएसएमई सेक्टर द्वारा आक्सीजन उत्पादन के साथ अन्य प्रांतों से आक्सीजन बुलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

जनता का सहयोग जरूरी

          मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले प्रत्येक व्यक्ति को वेक्सीन लगवाना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी नागरिक प्रदेश में जन-जागरण में सहयोग दें। आम नागरिकों द्वारा कोविड के दृष्टिगत अनुकूल व्यवहार की अपेक्षा है। आमजन से आग्रह है कि लोग घरों से अनावश्यक रूप से न निकले और संक्रमण रोकने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं भी संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य आग्रह पर बैठा था। अनेक वालेंटियर्स इस कार्य में साथ दे  रहे हैं। अस्पतालों में भी अनेक वारियर्स कठिन हालातों में जुटे हुए हैं। इनका सम्मान किया जाएगा।

टीका उत्सव

        मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 11 अप्रैल ज्योतिबा फुले जयंती से 14 अप्रैल डॉ. अंबेडकर जयंती  तक टीका उत्सव रहेगा। इसके लिए तैयारियाँ पूरी की जाएं। कोविड परिस्थितियों पर सब गंभीर रहे। जन-प्रतिनिधि जनता को मास्क के उपयोग की समझाइश दें। इस क्षेत्र में कार्य कर रहे वालेंटियर्स सक्रिय हैं। अनेक  स्वैच्छिक  संगठन भी कार्य कर रहे हैं।

सुविधाओं में निरंतर वृद्धि

     मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में बिस्तर क्षमता बढ़ाई जा रही है। प्रत्येक जिले में सीसीसी ज्यादा सक्षम बनाए जा रहे हैं। इस माह के अंत तक अधिक से अधिक एक लाख केस भी आ जाएं, उसके अनुरूप इंतजाम किये जा रहे हैं। करीब एक लाख इंजेक्शन की व्यवस्था कर आपूर्ति प्रारंभ हो चुकी है। भारत सरकार से अतिरिक्त वेंटिलेटर मिल रहे हैं। निजी अस्पतालों से अनुबंध कर रोगियों के लिए व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग का प्रेजेंटेशन

       अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान ने प्रेजेंटेशन में बताया कि कल प्रदेश में करीब पाँच हजार केस आए हैं, जो चिंतनीय है। देश में करीब डेढ़ लाख केस आए हैं। कुल पॉजिटिव प्रकरण वाले 66 प्रतिशत रोगी आइसोलेशन व्यवस्था में हैं। प्रदेश में सक्रिय केस 32 हजार 707 हैं। जहाँ तक बेड ऑक्यूपेंसी की बात है, प्रदेश में कुल 34 प्रतिशत रोगी अस्पतालों में दाखिल हैं। प्रदेश में सामान्य बेड का 8 प्रतिशत रोगियों द्वारा उपयोग हो रहा है। ऑक्सीजन बेड 18 प्रतिशत और आईसीयू बेड 8 प्रतिशत ही उपयोग में आ रहे हैं।

निर्धारित दरों पर जाँच  हो


     मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निजी अस्पतालों में जाँच की दरें निर्धारित कर दी गई हैं। निजी अस्पतालों द्वारा तय की गई दरों को अस्पताल में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करना आवश्यक किया गया है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि जनता से तय राशि से अधिक वसूली न हो। राज्य स्तर से हास्पिटल एडमिशन प्रोटोकॉल भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिलों के आपदा प्रबंधन समूह स्थानीय परिस्थियों का आकलन कर लॉकडाउन की अवधि और स्वरूप के संबंध में निर्णय लें। 

जिलों से प्राप्त हुए सुझाव

      मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों के साथ वर्चुअली हुए इस संवाद में जिले के समूहों से कई सुझाव भी प्राप्त हुए। साथ ही श्रमिकों के लिए वाहनों  की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment