HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 11 March 2021

महा शिवरात्रि पर्व पर बाबा धारनाथ व श्री नित्यानंद आश्रम पर भक्तों का रहा दिनभर दर्शन का तांता भक्त हुए निहाल

 महा शिवरात्रि पर्व पर बाबा धारनाथ व श्री नित्यानंद आश्रम पर भक्तों का रहा दिनभर दर्शन का तांता भक्त हुए निहाल

नगर सहित पूरे जिले भर में कोरोना काल के बाद भी शिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया

जिलाधीश ने बाबा धारनाथ के  दर्शन कर आशीर्वाद लिया 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

            धार-  नगर सहित पूरे जिले भर में कोरोना काल के बाद भी शिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा जो देर रात तक जारी रहा। कोरोना का असर इस बार महा शिवरात्रि पर्व पर भी पड़ा। परंतु लोगों के उत्साह में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली। लोगों ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। 


           यहां भगवान धारनाथ के प्राचीन मंदिर में अल सुबह 4 बजे से ही दर्शनार्थियों की कतार लग गई जो कि देर रात तक जारी रही। धारेश्वर महादेव मंदिर के गर्भ गृह में लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। इस वजह से लोगों ज्यादा देर तक लाइन में नहीं लगना पड़ा। इधर ज्यादातर लोगों ने मास्क पहन कर ही दर्शन किए।


            धार कलेक्टर अलोक कुमार सिंह परिवार सहित बाबा धारनाथ दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कोरोना को देखते हुए इस बार यहां पर सूखे प्रसाद का वितरण किया गया। धारेश्वर मंदिर में देर रात तक 25 से 30 हजार भक्तों ने दर्शन किए।


         शहर में सुबह से ही काफी उत्साह देखा जा रहा था। कोरोना का असर भी कम ही देखने मिला। भक्तों की सुबह से मंदिरों में कतार लगी रही। नित्यानंद आश्रम पर भी सुबह से लोगों ने आकर पूजन किया। बलखंडी महादेव पर भी खासी भीड़ देखने को मिली। धारेश्वर मंदिर में शिवरात्रि पर्व को लेकर पहले ही सारी व्यवस्था कर ली गई थी। यहां दो दिन पहले ही गणपति पूजन के साथ भगवान की हल्दी की रस्म की गई थी। इसी के साथ बुधवार को भगवान धारनाथ का बाना भी निकाला गया था।


हर-हर महादेव से गूंजा धारनाथ परिसर

          कोरोना काल को देखते हुए इस वर्ष धार के अति प्राचीन मंदिर धारेश्वर महादेव मंदिर के गर्भ गृह में लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हें एक कतार बनाकर दर्शन करने की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर लोगों ने हर-हर महादेव के जयकारों से पूरे दिन धारनाथ मंदिर गुंजायमान रहा। पर्व पर महिलाओं व बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।


No comments:

Post a Comment