HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday, 13 March 2021

शनिश्चरी पर दसई नगर के अति प्राचीन शनि मंदिर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

  शनिश्चरी पर दसई नगर के अति प्राचीन शनि मंदिर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

            दसई-शनिचरी अमावस्या पर नगर के अति प्राचीन शनि मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।लोगों ने तेल की धार से न्याय के देवता शनि का अभिषेक किया और उनकी प्रिय वस्तुएं चढ़ाई। तिथि विशेष के अवसर पर मंदिर में विशेष अभिषेक, हवन, पूजन कर विश्व शांति की कामना की गई। आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण हुआ। आयोजन के निमित्त मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था।

             शनिवार को अमावस्या के संयोग से शनिश्चरी का संयोग बना। नगर के नया बाजार स्थित शनि मंदिर में सूर्योदय से पूर्व ही शनि भक्तों और पीड़ितों का आना आरंभ हो गया था। लोग काले कपड़े में बंधी तिल,उड़द, लोह वस्तु आदि लेकर मंदिर पहुंचे और तेल से शनिदेव का अभिषेक किया। शांति के लिए शनि प्रिय वस्तुएं चढ़ाई गई। शनि की चल रही साढ़ेसाती अढ़ैया पीड़ित भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। पंडित यशवंत जोशी ने विधि विधान से शनिदेव का पूजन करवाया। सुबह 9:00 बजे विश्व शांति और महामारी के निदान के निहित मंदिर में सरसों के तेल से विशेष अभिषेक किया गया। 


            पंडित गोवर्धन जोशी, पंडित अनिल जोशी, पंडित गजेंद्र पुराणिक, पंडित पवन शर्मा पंडित पंकज शर्मा सहित वेद पाठी भक्तों नानूराम पाटीदार, धूल जी राठौर, नारायण पाटीदार, सुरेश सोनी आदि ने समवेद् स्वर में गणेश शिव और शनि रुद्राभिषेक किया। इसके पश्चात हवन संपन्न हुआ। यजमान गोपाल मारू पप्पा जी थे।आयोजन के बाद महाआरती की गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ ही आयोजन संपन्न हुआ। मंदिर में दिनभर भक्तों की आवाजाही लगी रही। शनिचरी के निमित्त मंदिर को फूलों, गुब्बारों आदि से सजाया गया था। मंदिर प्रांगण में सुंदर रंगोली भी बनाई गई।आयोजन की सफलता हेतु सेवा समिति ने लोगों का आभार माना। उक्त जानकारी अमृतलाल मारू ने दी


No comments:

Post a Comment