HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 7 March 2021

सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहतर कदम उठाए हैं - मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

 सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहतर कदम उठाए हैं - मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने विभिन्न गांवों में पहुँचकर आभार माना

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

         बदनावर-  सरकार किसानों के हित में हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार के बनते ही सबसे पहले किसानों की प्रीमियम की राशि जमा करवाई गई थी। इससे किसानों को बीमा मिला। किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री सम्मान निधि दोनों ही बहुत अच्छी योजनाएं है। इससे किसानों को 10 हजार रुपए का लाभ मिलने लगा है।


       यह बात रविवार को मुख्य अतिथि प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने ग्राम बखतगढ़ में सहकारी समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। दत्तीगांव ने किसान कानून को लेकर कहा कि किसान अपने खून पसीने से फसल उगाता है। इसके अच्छे दाम के लिए अब वह जहां चाहे अपनी फसल को बेच सकता है। भविष्य में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहतर कदम उठाए हैं। किसान इस कानून को पढ़े और समझे। इससे किसानों की दशा और सुदृढ़ होगी। हम सब मिल कर इसका लाभ लें और इस प्रयास में शासन के साथ भागीदारी करें।


          उन्होंने कहा कि योजनाएं बहुत हैं। उन्हें समझना हमारे लिए आवश्यक है, जिससे हम उसका लाभ ले सकें। ग्राम बखगढ़ में पेयजल की पाइप लाइन निर्माण को लेकर बरती जा रही लापरवाही की शिकायत पर मंत्री ने तत्काल मंच से ही तहसीलदार को मौके पर मुआयना कर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए। मंत्री ने सहकारी समितियों को गेंहू उपार्जन के दौरान किसानो के लिए पेयजल, बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था व गर्मी से बचाव के लिए व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान दत्तीगांव ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत 200 मेट्रिक टन के गौदाम व कार्यालय भवन निर्माण का भूमिपूजन भी किया।

             इसके बाद मंत्री ग्राम साकतली, घटगारा, बालोदा व दांगीखेड़ी पहुंचे। जहां उपचुनाव में भाजपा की विजयी पर मतदाताओं का आभार माना। दौरे के दौरान मंत्री दत्तीगांव का गांवो में धूमधाम से स्वागत किया गया। मंत्री ने इस दौरान विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किए। 


           दत्तीगांव के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, मंडी बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय मुकाती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश गिरवाल, मंत्री प्रतिनिधि ओपी बना, मुलथान मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देवड़ा, बदनावर नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा, सादलपुर मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल पटेल, भाजपा नेता अशोक सोनी,  ईश्वर सिंह डोडिया, भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष योगेश मुकाती, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जाट, विजयसिंह पंवार, प्रदीप सिंह तारखेड़ी, सोहन सिंह जाधव, हेमेंद्र मोदी, समरथ धबाई, वालचंद पाटीदार, देवेंद्र सिंह राणावत, संजयसिंह मुंगेला, गिरधारीलाल मंडलोई, अरविंद कछावा, श्रवण गौर, मनीष जैन, महेश दांगी, गोपाल सिंह चंद्रावत, जितेंद्र खेनवार, सतीश परमार, दिनेश रिंगनोदिया, रतन लाल चौधरी, महेंद्र सिंह चौहान, हरिसिंह रिंगनोदिया, महेश राणावत, सन्दीप लववंशी, संजू बना मुंगेला, गोलू राजपुरोहित, तूफान सिंह गोहिल, नजमु बोहरा, अमृतलाल पाटीदार, प्रेमचंद परमार, सुरेश पटेल, दिनेश मालवीय, जितेंद्र कुड़ी, संतोष चौहान, मितेश शर्मा, प्रवीण चावला, मनीष गुर्जर, मनोज कवि समेत ग्रामीणजन व पार्टी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment