HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 23 March 2021

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में धार जिले के 20 हजार 32 किसानों को 4 करोड़ 64 हजार रूपए की राहत रशि वितरित

 मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में धार जिले के 20 हजार 32 किसानों को 4 करोड़ 64 हजार रूपए की राहत रशि वितरित

मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगावं ने किया जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ,प्रतिकात्मक रूप वितरित किए चैक

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

             धार -  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिंटो हॉल, भोपाल में कन्यापूजन कर और दीप प्रज्जवलित कर प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपयों के हितलाभ वितरण व विकास कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कन्यापूजन और माॅ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।


                 मुख्यमंत्री किसान कल्याण एवं राहत राशि वितरण कार्यक्रम अंतर्गत जिले के 20 हजार 32 किसानों को 4 करोड़ 64 हजार रूपए की राहत राशि वितरित कर लाभान्वित किए गए है।   जिसमें धार तहसील के 1777 किसानों को 35 लाख 54 हजार रूपए, पीथमपुर तहसील के 658 किसानों को 13 लाख 16 हजार रूपए, बदनावर तहसील के 5740 किसानों को एक करोड 14 लाख 80 हजार रूपए, सरदारपुर के 2188 किसानों को 43 लाख 76 हजार रूपए, कुक्षी तहसील के 1978 किसानों को 39 लाख 56 हजार रूपए, डही तहसील के 2643 किसानों को 52 लाख 86 हजार रूपए, मनावर तहसील के 1905 किसानों को 38 लाख 10 हजार रूपए, गंधवानी तहसील के 2767 किसनों को 55 लाख 34 हजार रूपए तथा धरमपुरी तहसील के 376 किसानों को 7 लाख 52 हजार रूपए की राषि का वितरण कर लाभान्वित किए गए है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा लाभांवित हितग्राही को प्रतिकात्मक रूप से चैक का वितरण किया गया। 


              कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दत्तीगांव ने कहा कि 23 मार्च को आज ही के दिन मुख्यमंत्री जी ने शपथ ली थी और मुख्यमंत्री बनने के बाद सालभर में उन्होने हर असंभव कार्य को उन्होने संभव करके बताया है। किसान की योजना के कारण अब किसानों के खातो में प्रतिवर्ष 10 हजार की राषि आने लगी है। स्ट्रीट वेंडर योजना का अब शहरी क्षेत्र के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा। जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सके। इसके तहत 10 हजार की राशि मिलती है, हितग्राही उसका सुझबझ के साथ इस्तमाल करें। कोरोना काल का सेकेण्ड फेस आया है। सभी व्यक्ति लोगो को जागरूक करने के लिए मास्क के साथ अपनी सेल्फी ले और मेरा मास्क मेरी सुरक्षा के साथ उसे पोस्ट करें। मुख्यमंत्री जी जमीन से जुडे व्यक्ति है इस लिए कृषको की समस्या को बहुत अच्छे से समझते है। प्रदेश के जनकल्याण के लिए विकास कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा। 


            विधायक नीना विक्रम वर्मा ने कहा कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई, मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में कोराना काल में भी प्रदेष का विकास बना रहा यह सराहनीय है। किसानों को बीज लगाने से उन्हे काटने तक की प्रक्रिया लम्बी है। इस बीच किसानो को आवश्यकता पड़ने पर कर्ज लेकर कृषि के कार्य को पूर्ण करना पडता था। अब किसानों के खातो में प्रति वर्ष 10 हजार की राशि मिलती है। जिससे किसान समय-समय पर अपनी कृषि के लिए आवश्कताऐं पूर्ण कर सकते है। 


                 कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराते हुए कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिले 2 लाख 17 हजार 780 किसान योजना का लाभ ले रहे है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत जिले में 2 लाख 11 हजार 223 किसानों को रजिस्टर्ड किया गया है। किसानों की राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु तीन चरणों में संचालित राजस्व अभियान के अंतर्गत प्रथम चरण में जिले के कुल 3 हजार 439 नामान्तरण , 271  बटवारे सहित कुल 3 हजार 803 आवेदन पत्र प्राप्त किये जाकर आर सी एमएस में दर्ज कर निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रता योजनांतर्गत जिले को कुल 6 हजार 669 का लक्ष्य प्राप्त हुआ इसके विरूद्ध वर्तमान तक 11 हजार 893  पथ विकेताओं को बैंक के माध्यम से ऋण स्वीकृत किया गया है। 


             जिले में लोक शिक्षण विभाग द्वारा कुल 10 स्कूल भवन तैयार किये गये है। जिनमें विधानसभा क्षेत्र धार अंतर्गत ग्राम बगडी तुर्क लेबड़ चैकी कंजरोव में हाईस्कूल भवन राशि 2.721 करोड़, विधानसभा बदनावर ग्राम डेलची हाई स्कूल 1.000 करोड, सरदारपुर में 2 हाई स्कूल राशि 1.741 करोड, विधानसभा क्षेत्र धरमपुरी में 2 हाई स्कूल ग्राम पिपल्दगढ़ी एवं उमरिया के लिये राशि 2.000 करोड़ एवं विधानसभा क्षेत्र गंधवानी में 2 हाई स्कूल भवन ग्राम पानवा एवं मोहनपुरा में कुल राशि 2.000 करोड़ रूपये लागत से निर्माण किये गये है। 

        इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ट, अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना सहित कृषकगण व संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment