HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 14 February 2021

मंत्री बनने के बाद क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने सादलपुर मंडल के गांवो में आभार प्रकट किया

मंत्री बनने के बाद  क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने सादलपुर मंडल के गांवो में आभार प्रकट किया 

 क्षेत्र का सर्वागीण विकास ही हमारा लक्ष्य है: कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह

 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

         धार / बदनावर- केंद्र व राज्य सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाए बनाई है। हमारा दायित्व है कि योजनाओ का लाभ गांव के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाए। क्षेत्र का सर्वागीण विकास ही हमारा लक्ष्य है। यह बात प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने सादलपुर मंडल के गांवो में आभार प्रकट करते हुए कही।


              मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि बदनावर क्षेत्र की तकदीर व तस्वीर दोनो बदल रही है। गांव व मजरे मुख्य धारा से जुड़ रहे है। मतदाताओं ने उपचुनाव में जिस प्रकार से भाजपा पर विश्वास जताया उसके लिए हम आभारी है। 


            दत्तीगांव ने रविवार को सादलपुर मंडल के जुहावदा, संगेसरा, बिजूर, कराड़िया, सरवनिया, केसुर, मोलानी, बगडी  खेरोद आदि गांवो में पहुंचे व ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान प्राप्त समस्याओं का तत्काल मौके पर निराकरण किया। 


       इस मौके पर पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी, सादलपुर मंडल अध्यक्ष मुन्ना लाल पटेल, जिला पंचायत सदस्य रजनीश मालवीय, समंदरसिंह पटेल, राजेश वर्मा,मंडल महामंत्री  गोवर्धन सिंह गोहिल,मंडल उपाध्यक्ष प्रभु पाटीदार , नागु सिंह दरबार, रणजीत सिंह केसुर, अनिल चौधरी, छतरसिंह पटेल, नारायणसिंह पटेल, राधेश्याम मुकाती, पंकज लोधा, 


     किसान मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर ,कैलाश चौहान बिजुर ,गोविंद पटेल, संतोष पटेल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे


No comments:

Post a Comment