HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 25 February 2021

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

               धार-  भाजपा प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के सदस्य बुरहानपुर के पूर्व महापौर अतुल पटेल और जिलाध्यक्ष राजीव यादव के मार्गदर्शन में  बैठक संपन्न हुई जिसमे धार जिले की बदनावर औऱ गंधवानी नगर पंचायत के चुनावो को लेकर चर्चा की गई जिसमे श्री पटेल ने यह बताया कि नगर पंचायतों के चुनावी घोषणा पत्र में  नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगो से सुझाव लेकर उनको भी प्रथमिकता से घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा । जिसे स्थनीय स्तर पर जो मुद्दे है उनको कैसे हल किया जा सकता है और कैसे हम अपनी नगर पंचायत को विकास का मॉडल बना सकते है । 

           यह निकाय स्तर पर ही तय होगा जिससे हमारे नगरीय क्षेत्र का विकास भी प्रभावी ढंग से होगा हम अपनी नगर पंचायत  क्षेत्र में विकास के साथ चुनाव भी जीते और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक हमे भाजपा की अंत्योदय की विचारधारा को पहुँचाना है   जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता और विचारधारा आधारित पार्टी है निश्चित ही जिले की दोनों नगर पंचायतो में भाजपा की ही परिषद बनाना तय है क्यो की भाजपा विकास की राजनीति करती है और आज हर व्यक्ति विकास चाहता है ।


                इस अवसर पर बदनावर नगर पंचायत  से जिला महामंत्री मनोज सोमानी, रमेश यादव, प्रजेंद्र भट्ट, राजेन्द्र शराफ, धर्मेंद्र शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा महामंत्री पीयूष राठौड़ ने भी बदनावर नगर पंचायत चुनाव को लेकर अपनी अपनी बात रखी और बताया कि कैसे हम यह चुनाव जीत सकते है गंधवानी नगर पंचायत से सरदारसिंह मेड़ा, विकास मेहरवाल, शिवपाल आर्य, मंडल अध्यक्ष मोहन आर्य नितेश राठोड़ ने गंधवानी पंचायत चुनाव को लेकर अपने सुझाव रखे।


No comments:

Post a Comment