HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 27 February 2021

उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने विभिन्न गांवो में पहुंचकर आभार माना

 उद्योग मंत्री  राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने विभिन्न गांवो में पहुंचकर आभार माना

क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने विकास कार्यो के लोकार्पण व भूमिपूजन भी किए

मुन्ना महाराज के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर दत्तीगांव ने शोक सवेंदना व्यक्त की

संजय शर्मा  संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

        बदनावर-  मध्यप्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने शनिवार से दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की। शनिवार को कानवन मंडल के विभिन्न गांवो में पहुँचकर मतदाताओं का आभार प्रकट किया।

      मंत्री श्री दत्तीगांव उद्योग संबंधित कार्य के सिलसिले में दुबई गए हुए थे। वे शनिवार को ही वापस लौटे। इंदौर से वे सीधे ग्राम खाचरोदा पहुंचे। जहां नवीन पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया व  पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि राज्य व केंद्र की सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति की भलाई के लिए अलग अलग योजनाएं बनाई है। शासन की योजनाओं का सही रूप से क्रियान्वयन होना चाहिए। हमारा कर्तव्य है कि गांव के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक जनहितैषी योजनाएं पहुंचे। बदनावर विकास की रफ्तार में निरतंर आगे बढ़ रहा है। हमारा प्रयास है कि क्षेत्र विकासशील बने। हम इसी दिशा में कार्य कर रहे है। 

         दत्तीगांव ने उपचुनाव में भाजपा की जीत पर मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपने जिस उम्मीद के साथ हमे चुना, हम आपके विश्वास पर खरा उतरेंगे। उसके बाद मंत्री मुंडला, पायकुंडा, बाबेड़ा तथा मुरडका भी पहुंचें। दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन भी किए। इस दौरान मंत्री दत्तीगांव ग्राम बिजूर भी पहुंचे। वहां मुन्ना महाराज के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर शोक सवेंदना व्यक्त की। 


      दौरे के दूसरे दिन रविवार को संदला से रवाना होकर 11 बजे बदनावर पहुँचेगे। जहां पुलिस थाने में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद 12 बजे नागदा जाएंगे। जहां पत्रकार संघ के आयोजन में भाग लेंगे। इस दौरान स्थानीय आयोजनो में भी शामिल होंगे। उसके बाद 1.45 बजे दौलतपुरा, 2.25 बजे भोपावल्ली, 3 बजे रंगाराखेड़ी, 4 बजे जलोद, 5 बजे सनोली पहुंचेंगे। दौरे के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन भी करेंगे।  बाद में मंत्री दत्तीगांव सनोली से भोपाल के लिए रवाना होंगे।


No comments:

Post a Comment