HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 12 January 2021

लोधा समाज युवा संगठन जिला धार द्वारा युवा दिवस मनाया गया

 लोधा समाज युवा संगठन जिला धार द्वारा युवा दिवस मनाया गया

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

             धार - क्षत्रिय लोधा समाज धर्मशाला आमखेड़ा धार में लोधा युवा संगठन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती पर उनकी स्मृति में युवा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


             कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती भागवन्ताजी देवी लोधा, शिक्षा समिति अध्यक्ष रमेश  सोलंकी, लोधा समाज प्रांतिय संगठन के सह सचिव संतोष शंकरलाल पटेल सुनारखेड़ी, कृष्णचंद्र बगरोदिया , सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष राजेंद्रसिंह (पप्पू) रिंगनोदिया, कोषाध्यक्ष सोहन  लववंशी, निर्माण समिति अध्यक्ष भेरूलाल  पटेल, लोधा समाज युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज  लोधा व शिक्षा समिति सचिव बंटी जी कामदार एवं निर्माण समिति सचिव डॉ गंगाराम  पटेल  अन्य सदस्य गण द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई।


          तत्पश्चात समस्त पदाधिकारी द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया व युवाओं को अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की सीख दी।


             कार्यक्रम का संचालन लोधा समाज युवा संगठन के जिला अध्यक्ष राहुल पटेल द्वारा किया गया, तथा आभार संरक्षक राजेश कामदार द्वारा किया गया।


             वहीं कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए लोधा समाज युवा संगठन के समस्त सदस्यों द्वारा आमखेड़ा में स्थित समाज के धर्मशाला परिसर  में स्वछता अभियान के तहत स्वच्छता ( साफ सफाई ) की गई साथ ही परिसर ने 21 पोधों का रोपण  कर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली गई


No comments:

Post a Comment