HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 12 January 2021

बारिश के सीजन में बागनी नदी की वजह से टापू बनने को अभिशप्त पटेलपुरा को इस बरस इस समस्या से निजाद मिल जाएगी

 बारिश के सीजन में बागनी नदी की वजह से टापू बनने को अभिशप्त पटेलपुरा को इस बरस इस समस्या से निजाद मिल  जाएगी

कलेक्टर  आलोक कुमार सिंह के संज्ञान में आई समस्या के निदान हेतु स्टापडेम सहित पुल निर्माण के लिए एक करोड़ 49 लाख रुपए की स्वीकृती दी गई 

संजय शर्मा  संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

          धार / कुक्षी -बारिश के सीजन में बागनी नदी की वजह से टापू बनने को अभिशप्त पटेलपुरा को इस बरस इस समस्या से निजाद मिल  जाएगी।ऐसा नहीं है कि यहां के लगमग दो हजार बाशिंहों को केवल बारिश के सीजन में ही यह तकलीफ आती थी। अपस्ट्रीम में बने थाना डेम से सिंचाई के लिए छोड़ा गए पानी भी ने भी सदैव मार्ग अवरुद्ध कर रखा था। ऐसी सूरत में गर्भवती माताओं और बुजुर्ग,बीमारों की तो छोड़े रोजमर्रा के काम पर जाने वाले यहां के निवासी भी तकलीफजदा थे।


        कलेक्टर  आलोक कुमार सिंह के संज्ञान में समूचा मामला स्थानीय निवासियों और अखबार की खबरें सेआया तब उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जिला पंचायत, सिंचाई विभाग के अमले को तलब कर समस्या के परमानेंट सलूशन के बारे में चर्चा की।ग्रामीण यांत्रिकी सेवा  के कार्यपालन अभियंता विनोद दोहरे ने बताया कि  इस समस्या के निदान हेतु स्टापडेम सहित पुल निर्माण के लिए एक करोड़ 49 लाख रुपए की स्वीकृती दी गई है।यह पुल पटेलपुरा से बरलई को जोड़ेगा। यह कार्य इस साल जून तक पूरा हो जाएगा। कलेक्टर ने आज कार्यपालन यंत्री के साथ साइट का दौरा भी किया।उल्लेखनीय है कि


            कलेक्टर श्री सिंह ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी स्कीम अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कुक्षी में 6 मार्ग स्थित नदी नालों में पुलिया निर्माण कार्यो के लिए 445.36 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इन 6 मार्गों में पुलिया निर्माण होने से आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों को गर्भवती महिलाओं, बीमारियों से पीड़ितों तथा इमरजेंसी में आने-जाने में आने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। इनमें खट्टामी में पाईप पुलिया सह आर एम एस निर्माण कार्य पंचाबार से पटेलपुरा मार्ग के लिए 49.28 लाख रूपए, खट्टामी में पाईप पुलिया सह आर एम एस निर्माण कार्य खट्टामी से मालपुरा मार्ग के लिए 47.34 लाख रूपए, खट्टामी में पाईप पुलिया सह आर एम एस निर्माण कार्य करजवानी से मालपुरा मार्ग के लिए 53.54 लाख रूपए, बिरलई में आर एफ आर अंतर्गत स्लैब कलवर्ट निर्माण मेन मार्ग से बिरलाई मार्ग के लिए 149.86 लाख रूपए, चिपराटा में आरएफआर अन्तर्गत स्लैब कलवर्ट निर्माण कार्य चिपराटा से घटगाॅव मार्ग के लिए 31.96 लाख रूपए तथा उमरी में आरएफआर अन्तर्गत आरएमएस पाईल पुलिया सह रिटनिंगवाल निर्माण कार्य मेर मार्ग से बैडीपुरा मार्ग के लिए 123.387 लाख रूपए की प्रषासकीय स्वीकृति शामिल है।


No comments:

Post a Comment