HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 24 January 2021

वन स्टॉप सेन्टर (सखी) के नव निर्मित भवन का लोकार्पण व "पंख" अभियान की शुरूआत सांसद ,जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक द्वारा किया

  वन स्टॉप सेन्टर (सखी) के नव निर्मित भवन का लोकार्पण व "पंख" अभियान की शुरूआत सांसद ,जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक द्वारा किया 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

            धार - 24 जनवरी 2021/ बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वन स्टॉप सेन्टर (सखी) के नव निर्मित भवन का लोकार्पण कर "पंख" अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम में सांसद छतरसिंह दरबार, विधायक नीना विक्रम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल सहित अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों द्वारा कन्यापूजन किया गया।


             कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद छतरसिंह दरबार ने कहा की महिला सशक्तिकरण से संबंधित मध्यप्रदेश में कई योजनाएं लागु की गई है। जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं आदि। जो महिलाओं एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान दे रही है और महिलाओं व पुरूष दोनों को ही समान अधिकार प्राप्त है। महिला एवं बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी कार्य ड्युटी समझकर न करें बल्कि अपना धर्म समझकर सेवा कर पुण्यभागी बने ।  


              विधायक नीना विक्रम वर्मा ने वन स्टोप सेन्टर (सखी) के लोकार्पण पर कहा की महिलाओं के लिए बहुत बड़ी सुविधा है वन स्टॉप सेन्टर (सखी) जहाँ कानूनी सुविधा, विधिक सहायता, पुलिस सहायता, स्वास्थ्य सुविधा, अस्थाई आश्रय सुविधा, परामर्श सुविधा मिलती है और बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे आना है। महिलाएं स्वयं सशक्त हो रही है।


               जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मोहन पटेल ने कहा की आने वाला कल उज्जवल रहे इसलिए बालिका खुब पढ़े और आगे बढ़े। कार्यक्रम में एस.डी.एम सत्यनारायण दर्रो, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास डी एस मीणा, सी.एम.एच.ओ. आर सी पनिका व सिविल सर्जन डॉ अनुसुईया गवली, किशोरी बालिकाए एवं महिलाएं आदि उपस्थित थे


No comments:

Post a Comment