HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 24 January 2021

कलेक्टर बोले जब जिले में शालाओं में इतना अच्छा रंग रोगन हो रहा है तो नगरपालिका सीएमओ इस किला मैदान को भी शानदार क्यों नहीं करवा देते

 कलेक्टर बोले जब जिले में शालाओं में इतना अच्छा रंग रोगन हो रहा है तो नगरपालिका सीएमओ इस किला मैदान को भी शानदार क्यों नहीं करवा देते 

कलेक्टर अलोक कुमार सिंह आज शहर के कई स्थानों का भृमण किया,  छत्री पर तालाबों के किनारे बने घाटों का होगा सौंदर्यीकरण

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

                धार-  24 जनवरी 2020/ यह तो हमारे शहरी इलाके की एक अद्भुत व मनमोहक छुपी हुई जगह है। इसे जल्द ही डेवलप करेंगे जिससे लोग इसकी सुंदरता व यहां के सुंदर नजारे देखने यहां अपने परिवार के साथ आ सके। उक्त बात कलेक्टर अलोक कुमार सिंह ने आज शहर के भृमण पर निकलने के दौरान छत्री पर तालाबों के किनारे बने घाटों के नजारे को देख कही। 


           श्री सिंह ने नगरपालिका सीएमओ से कहा कि जब जिले की शालाओं में इतना अच्छा रंग रोगन हो रहा है तो किला मैदान को भी शानदार क्यों नहीं करवा देते। यहां का बैकग्राउंड अभी किले नुमा पेंट हो जाए तो बात ही अलग होगी। उन्होंने छत्री के नजारे को देख कर कहा कि यह अद्भुत जगह की जानकारी आस पास की आबादी बस जाने के कारण आम जनता तक नही पहुँच पाती है। इसलिए यह लोगो से वंछित है। जल्द ही इसे डेवलप किया जाएगा जिससे लोग इसकी सुंदरता, मनमोहक दृश्य को देख सके। यहां पर बने घाटों का पुनः सुव्यवस्थित निर्माण कराया जाएगा। जिससे हमारे शहर की रौनक ओर बढ़ सके। इसके साथ ही यहां का छत्री चौराहा शहर के मेन रोड पर ही स्थित है, इसके नजदीक से गुजरने पर ही लोग धारेश्वर मन्दिर व देवीजी मन्दिर पर पहुँचते है। 


     इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रताप सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सत्यनारायण दर्रो, तहसीलदार भास्कर गाचले, विजय कुमार शर्मा सहित नगर पालिका का अमला मौजूद था।


No comments:

Post a Comment