HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 11 January 2021

उद्योग निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा दैनिक भास्कर के कैलेण्डर का विमोचन किया

 उद्योग निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा दैनिक भास्कर के कैलेण्डर का विमोचन किया

 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

           बदनावर - दैनिक भास्कर समूह अपनी सार्थक खबरों के लिए जाना जाता है। भास्कर समूह ने मंडे पॉजिटिव जैसी पहल कर पाठकों को एक नई दिशा दी। बदनावर की धारा से राजेंद्र माथुर जैसे बड़े नामी पत्रकार निकले हैं जिन्होंने देश की नीतियों का निर्धारण किया है। मैं भी मास कम्युनिकेशन का विद्यार्थी रहा हूं और पत्रकारिता को अच्छे से जानता हूं इसलिए सार्थक पत्रकारिता का क्या महत्व होता है यह हमें आज बदनावर के पत्रकारों में देखने को मिलता है। यहां के पत्रकारों की सुविधा के लिए मैं नगरपालिका के सहयोग से शीघ्र ही एक प्रेस क्लब भवन निर्माण करने की घोषणा करता हूं।


              कैलेंडर विमोचन के इस भव्य कार्यक्रम पर पत्रकार धर्मेंद्र अग्निहोत्री को बधाई देता हूं। उक्त उद्गार दैनिक भास्कर के वार्षिक कैलेंडर विमोचन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मध्य प्रदेश सरकार के उद्योग निवेश एवं प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहे। 


                विशेष अतिथि पूर्व मंडी बोर्ड डायरेक्टर राजेश अग्रवाल ने कैलेंडर की प्रशंसा कर बधाई देते हुए पत्रकारों को जनता की तीसरी आंख बताया एवं सकारात्मक पत्रकारिता के लिए क्षेत्र के पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री शरद सिंह सिसोदिया द्वारा कैलेंडर विमोचन के कार्यक्रम को भव्य रुप से करने पर प्रशंसा की एवं इंदौर जोन का सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम भी बताया।


              उद्योगपति अशोक बाजाज, तहसीलदार अजमेर सिंह गौड़, प्रेस क्लब धार सचिव अशोक शास्त्री, संत ऋषि राज महाराज भागवताचार्य रमेश चंद्र अग्निहोत्री, प्रेस क्लब अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान मंचासीन थे।


          कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दैनिक भास्कर के पत्रकार पं धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने स्वागत उद्बोधन दिया। भूपेंद्र सिंह जादौन, विनय पाटीदार, नवीन चौहान, पोप सिंह राठौड़ पप्पी बना, डाॅ गोपाल सिंह ठाकुर, प्रदीप पँवार आदि ने अतिथियों का स्वागत कियाा संचालनन सुजीत दौड़पकर ने किया एवं आभार गोपाल पाटीदार (दैनिक भास्कर मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव)ने माना।


            इस अवसर पर मंत्री दत्तीगांव का जन्मदिन भी होने से केक काटकर उपस्थित जन समूह द्वारा शुभकामनाएं दी गई।


No comments:

Post a Comment