HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 8 January 2021

भारतीय जनता पार्टी के व्यापारीप्रकोष्ठ की श्रीराम मंदिर निधी संग्रह अभियान को लेकर जिला बैठक आयोजित

 भारतीय जनता पार्टी के व्यापारीप्रकोष्ठ की श्रीराम मंदिर निधी संग्रह अभियान को लेकर जिला बैठक आयोजित 

संजय शर्मा संपादक

हैलो धार पत्रिका 

            धार -भारतीय जनता पार्टी के व्यापारीप्रकोष्ठ की श्रीराम मंदिर निधी संग्रह अभियान को लेकर शहर के  मिलन महल में जिला बैठक आयोजित की गई 


              बैठक में  मुख्यवक्ता संघ के विभाग संघ चालक श्री भूपेंद्र जी कसेरा, मुख्य अतिथि भाजपा सम्भागीय संगठन मंत्री जयपाल चावड़ा, विशेष अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना बघेल ,धार विधायक श्रीमती नीना विक्रम जी वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव  यादव , व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता  आशीष  गोयल एवं व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक  पराग  अग्रवाल मंचासीन थे। सर्व प्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यकम का विधिवत शुभारंभ हुआ। 


                स्वागत उद्बोधन  व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक  पराग  अग्रवाल ने दिया। मुख्यवक्ता संघ के विभाग संघ चालक  भूपेंद्र जी कसेरा ने अपने उद्बोधन में कहा की श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में देश के करोड़ो राम भक्त का योगदान रहा आज श्रीराम मंदिर निर्माण निधी संग्रह अभियान में भी हर एक राम भक्त का योगदान होना चाहिए। 


              जिला बैठक को भाजपा सम्भागीय संगठन मंत्री जयपाल चावड़ा,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव  यादव ने  संबोधित किया। 


              इस अवसर पर भाजपा के छः  पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु राठौर ,खेमराज पाटीदार ,विनोद शर्मा ,दिलीप पाटोदिया,रमेश धाड़ीवाल , डॉ राज बर्फ़ा व पूर्व विधायक करण सिंह पंवार ,डॉ शरद विजयवर्गीय ,अशोक जैन ,उमेश गुप्ता ,संजय बघेल ,ज्ञानेंद्र त्रिपाठी , संजय शर्मा  उपस्थित थे , जिले एवं नगर के व्यापारी अतिथियों का स्वागत प्रवीण टांक ,शांतिलाल शर्मा सहित व्यापारी प्रकोष्ठ सदस्यों ने किया ,संचालन मोहित तातेड़ व आभार आशीष गोयल ने किया। 


No comments:

Post a Comment