HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 15 January 2021

राष्ट्र धर्म विजय पदयात्रा समापन समारोह को लेकर धार में श्री नित्यानंद ओम नमः शिवाय भक्त मंडल की अहम बैठक

 राष्ट्र धर्म विजय पदयात्रा समापन समारोह श्री नजर निहाल आश्रम ओंकारेश्वर में सात दिवसीय शिवशक्ति यज्ञ 20 जनवरी से

 राष्ट्र धर्म विजय पदयात्रा समापन समारोह को लेकर धार में श्री नित्यानंद ओम नमः शिवाय भक्त मंडल की अहम बैठक

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

           धार -  16  जनवरी। श्री नित्यानंद आश्रम के संत श्री श्री 1008  नर्मदानंद बापजी ने राष्ट्र, धर्म , गौ और  पर्यावरण की रक्षा के लिए जन जागरूकता के मुख्य उद्देश्य से 12 ज्योतिर्लिंगों की 12 हज़ार किलोमीटर पैदल यात्रा का संकल्प लिया था , 29 सितंबर 2019 को उत्तराखंड के गंगोत्री धाम से यात्रा शुरू हुई, वहां से प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम ,श्री काशी विश्वनाथ धाम ,श्री बैजनाथ धाम, श्री मल्लिकार्जुन धाम ,श्री रामेश्वरम धाम, श्री भीमाशंकर धाम ,श्री त्रंबकेश्वर धाम, और श्री सोमनाथ, श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का गंगाजल से अभिषेक कर दाहोद में श्री लक्ष्मीकांत आश्रम से ध्वजा लेकर मध्य प्रदेश के धारा नगरी में श्री नित्यानंद आश्रम मे ध्वजारोहण किया उसके पश्चात श्री महाकाल ज्योतिर्लिंग उज्जैन का जलाभिषेक किया व ध्वजारोहण किया  11 जनवरी  को ओमकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर इस यात्रा का संकल्प पूर्ण किया।


         श्री नित्यानंद आश्रम धार में श्री नित्यानंद ओम नमः शिवाय भक्त मंडल की अहम बैठक हुई जिसमें श्री नजर निहाल आश्रम ओंकारेश्वर में होने वाले सात दिवसीय आयोजन में अपनी सहभगिता कैसे करें। बैठक में सभी भक्त मंडल सदस्यों ने श्री चेतन सेठ  को श्री नित्यानंद ओम नमः शिवाय भक्त मंडल के अध्यक्ष बनाया गया ओर सभी गुरु भक्त ओमकारेश्वर आश्रम में भोजन प्रसादी व्यवस्था देखेंगे। बैठक में मुख्य रूप से निश्छल मण्डलोई ,भोला यादव ,मोहन रघुवंशी ,प्रवीण शर्मा ,दीपक पंवार,संजय शर्मा  सहित अनेक गुरु भक्त उपस्थित थे। 


         भोला यादव ने बताया की परम पूज्य गुरुदेव  श्री श्री 1008  नर्मदानंद बापजी के सान्निध्य में श्री निहाल आश्रम ओंकारेश्वर पर  सात दिवसीय शिवशक्ति यज्ञ 20 जनवरी से शुरू होगा और 26 जनवरी को पूर्णाहुति होगी। अनेक धार्मिक आयोजन होंगे, संतों के प्रवचन होंगे।

    श्री नजर निहाल आश्रम ओंकारेश्वर आश्रम स्थित परिसर में 20 से 26 जनवरी तक सात दिवसीय शिवशक्ति यज्ञ 11 विद्वान पंडितों के द्वारा संपन्न होगा। 24 जनवरी को प्रातः मां नर्मदाजी का अभिषेक कर चुनरी चड़ाई जाएगी। कलश यात्रा निकाली जाएगी।

तीन दिवसीय कथा 24 जनवरी से

        24 से 26 जनवरी तक संत श्री उत्तमस्वामी के मुखारविंद से तीन दिवसीय कथा का रसपान होगा। प्रवचन का समय दोपहर 1 से 4 बजे तक होगा।

साधु संतों का आगमन और होगा प्रवचन

   27 जनवरी को भारतवर्ष से आने वाले आचार्य महामंडलेश्वर, महामंडलेश्वर, साधु, संत आदि का आगमन, दर्शन व प्रवचन होगा। जिसका समय दोपहर 12 से 3 बजे तक रहेगा। उसके बाद भंडारा प्रसादी होगी।



No comments:

Post a Comment