HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 16 January 2021

धार जिले मे कोविड-19 वेक्सीन के टीकाकरण का कार्य प्रारंभ, सांसद व विधायक ,कलेक्टर ने टीके लगवाने वालों को दी बधाइयां

 धार जिले मे कोविड-19 वेक्सीन के टीकाकरण का कार्य प्रारंभ, सांसद व विधायक ,कलेक्टर ने टीके लगवाने वालों को दी बधाइयां

अफवाहों पर ध्यान न देवें, वैक्सीन बहुत ही कंफर्टेबल है- सिविल सर्जन डॉ गवली

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

               धार - 16 जनवरी 2021/ शनिवार का दिन पूरे देश के साथ साथ धार जिले के लिए भी एक ऐतिहासिक दिन रहा क्योंकि पूरे देश की भांति जिले के जिला चिकित्सालय में कोविड-19 वेक्सीन के टीकाकरण का कार्य राज्य शासन द्वारा जारी गाईड लाईन एवं प्रोटोकाल के साथ प्रारंभ हुआ। इसके अलावा टीकाकरण का कार्य जिले में बने टीकाकरण सेन्टरों पर भी किया जाएगा। टीकाकरण के पूर्व कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने टीकाकरण स्थल पर पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। श्री सिंह ने टीका रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज स्थल, टीकाकरण कराने हेतु आने वाले लोगों के प्रवेश के दौरान उनकी पहचान की व्यवस्था, निकासी की व्यवस्था, सेनेटाईजेशन की व्यवस्था, टीकाकरण स्थल, निगरानी कक्ष तथा वेटिंग एवं आब्जर्वेशन कक्ष की सुनिश्चित की गई व्यवस्थाएं देखी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने एलईडी के माध्यम से चल रहे प्रधानमंत्री श्री मोदी के देश के नाम सम्बोधन को सुना व देखा।


                धार जिले मे सिविल सर्जन डॉ अनुसुईया गवली को पहला टीका लगाया गया। टीका लगने के उपरांत उन्हें भारत सरकार द्वारा उनके मोबाईल पर बधाई संदेश आया। जिसे देख सांसद छतरसिंह दरबार व क्षेत्रीय विधायक नीना विक्रम वर्मा ने उन्हें बधाइयां दी। जिला चिकित्सालय में प्रथम दिन 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। 


                इस अवसर पर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन बहुत ही उम्मीदो का दिन है। सभी के चेहरों पर खुशी देखते बनती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज जो उद्धबोधन दिया उससे हमारे सभी कर्मचारियों और आम जनता में आत्मविश्वास की भावनाएं बड़ी है।

                 जिले में प्रथम चरण में होने वाले टीकाकरण अंतर्गत आज जिले के मनावर, गंधवानी तथा धार के तीनो सेंटरों पर टीके लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। सभी सेंटरो पर प्रतिदिन 100-100 लोगो को टीके लगाने का कार्य किया जाएगा। पूरे जिले में टीकाकरण के लिए 47 केंद्र बनाए गए है, जिसमे प्रथम महीनें में 12 हजार लोगों को टीके लगाए जाएंगे। द्वितीय चरण के रजिस्ट्रेशनो का कार्य प्रारम्भ होगा, जिसमें सिक्युरिटी ऑफिसर्स, पैरामिलिट्री फ़ोर्स और प्रशासन के लोगो का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके अलावा जिस प्रकार आगे शासन के निर्देश आते रहेंगे, उसी प्रकार हम तृतीय चरण के रजिस्ट्रेशन करेंगे औऱ उससे पूरी जनसंख्या को कवर किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि हम इसे पूरे टाइम लिमिट में सम्पन्न करा पाएंगे। 


                  सिविल सर्जन डॉ अनुसुईया गवली ने स्वंय को जिले में प्रथम टीका लगने पर बताया कि में अपने आपको धन्यवाद महसूस करती हूं कि हमारे देश के प्रधानमंत्री, समस्त वैज्ञानिक, हमारे प्रशासनिक अधिकारी व हमारे जनप्रतिनिधियों ने हमे जो मोरल सपोर्ट दिए है उसके लिए मुझे अपने आप मे ऐसा लग रहा था कि मेरे कर्मचारी वेक्सिनेशन से थोड़ा मोरल सपोर्ट डाउन कर रहे थे। इसलिए मैंने स्वयं को प्रमुख किया और सबसे पहले टीका लगवाया, जिससे मेरे कर्मचारियों में मोरल सपोर्ट बना रहे। उनके मनोबल को बनाये रखने के लिए मेने जिला चिकित्सालय में पहला टीका लगवाकर बहुत ही कंफर्टेबल महसूस किया है। जो भी वेक्सिनेशन लगवाएंगे उन्हें में सन्देश देना चाहूंगी कि अफवाहों से सावधान रहें। टीका बहुत कंफर्टेबल है। टीका लगने के पश्चात आधा घण्टा आराम करने के बाद आप अपना रूटीन कार्य कर सकते है।


No comments:

Post a Comment