HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 11 January 2021

कलेक्टर आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मान अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी

 कलेक्टर आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मान अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी

 बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल संरक्षण पर आधारित प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

आज प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा "सम्मान अभियान" का शुभारम्भ किया

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

                        धार - आज प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा "सम्मान अभियान" का शुभारम्भ किया गया। जिसके तहत् जिला स्तर पर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मान अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी। इस दौरान उन्हे बताय गया कि वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्र बिन्दु पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय जन-जागरूकता अभियान सम्मान का प्रारम्भ किया गया है। 


                सम्मान अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षा हेतु जागरुक करना, आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को सचेत कर हतोत्साहित करना, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, महिला एवं बच्चों में सुरक्षा का भाव हो इस हेतु उन्हें उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति सचेत करना व अपराधों की रोकथाम हेतु ध्यान रखने वाली बातों को जन जागरूकता के माध्यम से समझाना है।

         इसके पश्चात्  कलेक्टर श्री सिंह द्वारा हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत कर कलेक्टेªट परिसर से बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल संरक्षण पर आधारित प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संतोष वर्मा ,एडिशनल एस.पी. देवेन्द्र पाटीदार, अपर कलेक्टर एस एस सोलंकी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment