HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 25 December 2020

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज किसानों के बैंक खातों में 18000 करोड़ रूपए राशि का अंतरित की

 पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  ने आज किसानों के बैंक खातों में 18000 करोड़ रूपए राशि का अंतरित की

 जिला मुख्यालय पर पीजी काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक द्वारा  कन्या पूजन कर किया गया

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

                  धार - कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर आलोक कुमार सिह ने कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश  डाला और कहा कि आज एक महत्वपूर्ण अवसर है आज सुशासन_दिवस  है, आज से एक सप्ताह पूर्व ही किसानों के लिए एक बडा कार्यकम किया गया था और आज फिर किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की राषि अंतरित की जा रही है। उन्होने कहा कि आज के इस कार्यकम में 50 प्रतिषत महिला किसान शामिल हुई है, यह बहुत हर्ष की बात है।  


                   इसके पष्चात भाजपा जिलाध्यक्षराजीव यादव  ने अपने संबोधन में कहा कि हर किसान के लिए सम्मान की राषि उसकी मेहनत का फल है। उन्होने कहा कि नए बिल से किसानों को बहुत से लाभ मिलेगे। इससे किसान अपनी फसल कही भी अच्छे दाम से बेच सकता है। उन्होंने कहा कि इस बिल के माध्यम से अपने आप को और सक्षम कर सकता है।


                कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदौर संभाग कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने कहा कि इस कार्यकम का उददेष्य किसानों का सम्मान करना है। कृषि में सरकार की प्राथमिकता रही है। इसके लिए किसानों को बीज,उर्वरक रियायती दरों पर उपलब्ध कराती है। इसके अलावा कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराती है। सरकार किसानों की सभी आपूर्ति की पूर्ति करती है। जिससे किसान की आर्थिक प्रगति आए। इसके लिए किसान सम्मान निधि में और मुख्यमंत्री सम्मान निधि चलाई  जा रही है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में धार जिला पुरे प्रदेष में प्रसिद्ध है। यहाॅ डेम नहरों के माध्यम से अंत सीमा तक पानी की व्यवस्था की जा रही है। उन्होने कहा कि सरकार की नीति है किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले। आपकी आवष्यकताओं की पूर्ति सरकार करती है क्योकी आप अन्नदाता हो।


                   विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि आज से पहले किसी ने किसान सम्मान समारोह की कल्पना नहीं की थी। उनको बुलाकार उनका सम्मान कर उनसे चर्चा करना। इसके लिए मैं आप सभी किसानों की और से प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को धन्यवाद प्रेषित करती हूॅ। उन्होने कहा कि प्रदेष के मुख्यमंत्री जो किसान पुत्र होने से किसानों की समस्याओं को बेहतर समझते है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि में और मुख्यमंत्री सम्मान निधि से किसानों के खाते में कुल 10 हजार की राषि दी जाती है। 


            उन्होने कहा कि आज इस कार्यकम में महिला किसान भी आई है, यह बहुत खुषी की बात है। महिला किसान मेहनत से खेतो में काम करती है जो खेत से निकल कर आज यहाॅ आई है। आज उन्हे इस कार्यक्रम के माध्यम से उनकी मेहनत का लाभ मिलेगा।

                  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  के होशंगाबाद के प्रोग्राम का सीधा प्रसारण किया गया।  इसके पष्चात कार्यकम में  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा धार जिले में तिरला विकासखंड  के ग्राम चिकलिया किसान  मनोज पाटीदार से चर्चा की। श्री पाटीदार ने प्रधानमंत्री जी को बताया कि नये कृषि कानून से किसानों के लिए नए द्वार खुले हैं। उन्हें खुद नए कानून से फायदा हुआ है। उन्होंने अपनी उपज  ITC को बेची है और ज्यादा दाम प्राप्त किए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पलटकर पूछा की क्या निजी कंपनी मिट्टी कंकड़ के बहाने किसानों को परेशान तो नहीं करते हैं। 


                 इस पर श्री पाटीदार ने उन्हें बताया कि उनकी उपज उनकी नजरों के सामने ही तुली है और उन्हें कोई दिक्कत नहीं आयी। श्री पाटीदार ने प्रधानमंत्री जी के पूछे जाने पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभ का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राशि सीधे उनके खाते में निर्धारित समय पर प्राप्त हो गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसान  मनोज पाटीदार से उनकी खेती किसानी के बारे में भी रुचि पूर्वक पूछा। किसान द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि उन्होंने श्री आठवले के आश्रम से खेती की शिक्षा प्राप्त की है। प्रधानमंत्री जी ने तुरंत उनसे पूछा क्या वे अहमदाबाद में रहे हैं ।


                श्री पाटीदार ने बताया कि हाँ उन्होंने अहमदाबाद में रह कर भी इस संबंध में शिक्षा प्राप्त की है। किसान  मनोज पाटीदार द्वारा यह अवगत कराए जाने पर कि उनके परिजन भी यहाँ बैठे हैं प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दोनों हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार भी किया।


No comments:

Post a Comment