HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 23 December 2020

भाजपा धार सेनापति मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

 भाजपा धार सेनापति मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

आतंकी विचारधारा देश को खोखला कर सकती है हम सभी देश भक्त विचारधरा वाले कार्यकर्ताओ को आतंकी विचारधारा से लड़कर इसे जड़ से खत्म करना है - जिलाध्यक्ष राजीव यादव

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

                धार - धार नगर भाजपा सेनापति मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का संपन्न हुआ जिसमें आज वर्ग वर्ग के दूसरे दिन भारत की वैचारिक मुख्यधारा- हमारी विचारधारा, आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां, व्यक्तित्व विकास और हमारा विचार परिवार जैसे विभिन्न विषयों पर प्रदेश मंत्री पंकज जोशी, जिलाध्यक्ष राजीव यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिनारायण यादव,  पूर्व विधायक करणसिंह पवार  और


             संभागीय कार्यालय मंत्री प्रशिक्षण प्रभारी अनंत कुमार इत्यादि  वक्ताओं ने अपने अनुभव, संस्मरण को बताते हुए कार्यकर्ताओं में भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, वैचारिक दृष्टिकोण सहित व्यक्तित्व विकास और कार्यकर्ता निर्माण  के संदर्भ में प्रेरणादायी उद्बोधन दिया । प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा की आतंकी विचारधारा देश को खोखला कर सकती है हम सभी देश भक्त विचारधरा वाले कार्यकर्ताओ आतंकी विचारधारा से लड़कर इसे जड़ से खत्म करना है। 


            सभी सत्रों में अध्यक्षता क्रमशः संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, किसान नेता कमल बोरदिया, पूर्व नगर महामंत्री राजेश हरोड़, शिक्षक मोहन भटनागर और विवेकानंद केंद्र के विभाग प्रमुख नंदन जोशी ने की । सेनापति मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर ने बताया कि दो दिवसीय वर्ग में पूरे मंडल से 102 लोग अपेक्षित थे जिसमें 82 सदस्यों ने वर्ग में भाग लिया ।


               अतिथि परिचय महामंत्री पुरुषोत्तम चौहान, जिला सह मीडिया प्रभारी रितेश अग्निहोत्री, जिला मिडिया प्रभारी किसान मोर्चा संजय शर्मा, राकेश दुर्गेश्वर और अंकित भावसार ने कराया । सभी सत्रों का संचालन महामंत्री राजेश डाबी व पार्षद मनीष प्रधान ने किया । 


               प्रशिक्षण वर्ग व्यवस्था संचालन उपाध्यक्ष सोनिया राठौर, हेमेंद्र  बोरदीया,  विपुल चौपड़ा, कुंदन भूरिया, मनीष मकवाना, नगर मंत्री राजेन्द्र राठौड़, अंकित जैन, हुकुम लश्करी, अल्पना जोशी, सीमा पाल, योगेश देवड़ा, गौरव जाट, राहुल परमार, गज्जू सुगलिया, भाजयुमो अध्यक्ष देवेंद्र रावल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीमा राठौर, गोल्डी चौहान, बादल मालवीय, कीर्तिमान पटेल, लक्ष्मण पटेल इत्यादि का सहयोग सराहनीय रहा । उक्त जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न पाठक ने दी ।


No comments:

Post a Comment