HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 27 December 2020

संत श्री श्री 1008 नर्मदानंद बापजी 12 ज्योतिर्लिंगाें की राष्ट्र धर्म विजय पदयात्रा का धार शहर में ऐतिहासिक स्वागत

 संत श्री श्री 1008 नर्मदानंद बापजी 12 ज्योतिर्लिंगाें की राष्ट्र धर्म विजय पदयात्रा का धार शहर में ऐतिहासिक स्वागत 

शहर में 7 किलोमीटर की पदयात्रा 7 घंटे का नगर भृमण 30 हजार गुरु भक्तो ने किया स्वागत  

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

              धार - रविवार को शहर में राष्ट्र धर्म विजय पदयात्रा ने भ्रमण किया। बड़ी संख्या में गुरुभक्त केसरिया ध्वज लहराते हुए शामिल हुए। जल जंगल और जीवों के संरक्षण का देशभर में संदेश देने के लिए संत श्री श्री 1008 नर्मदानंद बापजी 12 ज्योतिर्लिंगाें की यात्रा कर रहे हैं। यात्रा ने शनिवार काे धार में प्रवेश किया था। सुबह से ही शहरवासी घर के बाहर रंगोली बनाकर व पुष्पहार लेकर यात्रा का इंतजार कर रहे थे।


               सुबह 8 बजे दशहरे मैदान स्थित एक निजी टेलेंट पब्लिक स्कूल से पदयात्रा नगर भ्रमण शुरू हुआ। जैसे-जैसे यात्रा शहर में आगे बढ़ती गई वैसे-वैसे यात्रा में शामिल होने वाले गुरु भक्तों की संख्या भी बढ़ती गई। हर घर से संत श्री श्री 1008 नर्मदानंदजी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


               राष्ट्र धर्म विजय पदयात्रा का शहर में अनेक धार्मिक सामाजिक संगठनो द्वारा सवागत  पुष्प वर्षा कर किया और संत श्री श्री 1008 नर्मदानंद बापजी घर आरती उतारी गई 


       प्रमुख रूप से ब्राहाण समाज ,बोहरा समाज ,माली समाज ,यादव समाज ,सामाजिक संगठन में हिन्दू जागरण मंच ,भोज उत्सव समिति ,व्यापारी संगठन ,संस्था जय हो ,युवा मोर्चा ,नगर कांग्रेस सहित अनेक धार्मिक सामाजिक संगठनो द्वारा सवागत किया। 




               नगर भ्रमण करती हुई राष्ट्र धर्म विजय यात्रा 4 बजे नित्यानंद आश्रम पहुंची।


 आश्रम में संत द्वारा ध्वजा अर्पण की गई। ध्वजा अर्पण के बाद समर्थ नित्यानंद बापजी की समाधि पर अभिषेक किया गया। उपस्थित भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। सोमवार को राष्ट्र धर्म विजय पदयात्रा अपने अगले ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर उज्जैन की ओर प्रस्थान करेगी। यात्रा का समापन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर होगा।


No comments:

Post a Comment