धार जिले को राज्य स्तरीय शीर्ष पुरस्कार प्राप्त होने पर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह द्वारा पुरस्कार राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया
संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका
धार - 27 नवम्बर 2020/ मध्यप्रदेश शासन पशुपालन विभाग द्वारा भारतीय उन्नत नस्ल के गौवंशीय पशुओं के पालन को बढ़ावा देने तथा अधिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित किये जाने के उद्देश्य से लागू की गई गोपाल पुरस्कार योजना में जिला धार के पशुपालक योजना आरंभ से लगातार राज्य स्तरीय शीर्ष क्रम के पुरस्कार प्राप्त कर रहे है। इसी क्रम में वर्ष 2019-20 के लिए कलेक्टर आलोक कुमार सिंह द्वारा श्री रामचन्द्र पिता रणछोड़ निवासी बामंदाकला तहसील बदनावर को उनकी देशी गिर नस्ल की गाय द्वारा प्रदेश में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने पर 2 लाख रूपये पुरस्कार राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इसी क्रम में राजेन्द्र पिता मोहन चौधरी निवासी अमझेरा तहसील सरदारपुर को उनकी देशी जाफराबादी भैंस द्वारा प्रदेश मे सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने पर 2 लाख रूपये पुरस्कार राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा मोहन पिता चम्पालाल चौधरी निवासी अमझेरा तहसील सरदारपुर को उनकी देशी जाफराबादी भैंस द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में द्वितीय स्थान के लिए चयनित होने पर एक लाख रूपये का पुरस्कार राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस उपलब्धि के लिए पशुपालन विस्तार अधिकारी बदनावर डाॅ.जे.एस. भूरिया एवं पशुपालन विस्तार अधिकारी सरदारपुर डाॅ दिलीप गावड़ का विशेष योगदान रहा। यह जानकारी उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं डाॅ जी.डी. वर्मा द्वारा दी।
No comments:
Post a Comment