HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 2 November 2020

मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह द्वारा मतदान सामग्री वितरण कार्य का जायजा

 मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह द्वारा मतदान सामग्री वितरण कार्य का जायजा

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

            धार / बदनावर - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने जिले के बदनावर विधानसभा उप चुनाव 2020 के लिए आज बदनावर में स्थित शासकीय महाविद्यालय में 295 मतदान दलों को सामग्री वितरण कार्य का जायजा लिया।  सिंह ने प्रत्येक कक्ष में पहुॅंचकर मतदान दलों से रू-ब-रू चर्चा की और मतदान दलों को प्रदाय की गई मतदान सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा मतदान दलों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। मतदान दलों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। चर्चा के दौरान मतदान दलों के कर्मियों द्वारा मतदान सामग्री वितरण की उत्तम व्यवस्था की प्रशंसा की गई। 


          सिंह ने मतदान दलों से कहा कि वे विधानसभा उप चुनाव के लिए 3 नवम्बर को होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा षांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराएं। मतदान केन्द्र पर सेक्टर ऑफिसर तथा मास्टर ट्रेनर मतदान दलों की समस्याओं के निराकरण के लिए मौजूद रहेंगे। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा कर्मियों की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 


              मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। प्रयास यह किया गया है कि मतदान दलों के कर्मियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए है। अन्य विधानसभा क्षेत्र से आने वाले मतदान दलों के लिए 40 बसों की व्यवस्था की गई। विधानसभा क्षेत्र में  कुल 110 वाहनों की व्यवस्था की गई है। जिसके माध्यम से मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्र तक पहुॅंचेंगे और मतदान के पष्चात धार में स्थिति पोलिटेक्निक कॉलेज में मतदान सामग्री जमा कराऐंगे।


           जिला निर्वाचन अधिकारी  सिंह शासकीय महाविद्यालय बदनावर के परिसर में मतदान सामग्री वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। इस परिसर में उद्घोषणा, रिजर्व दलों की बैठक व्यवस्था, रिजर्व पीठासीन अधिकारी, रिजर्व मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2, 3 की बैठक व्यवस्था सुनिष्चित की गई थी। सेक्टरवार मतदान दलों के कर्मियों की बैठक व्यवस्था की गई थी।


            मतदान दलों के लिए चाय, नाश्ता व भोजन, पेयजल व साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने मतदान दलों से अपेक्षा करते हुए कहा कि वे विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्विध्न चुनाव सम्पन्न कराऐंगे।


      इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी मेनपावर मैनेजमेंट  संतोष वर्मा, अपर कलेक्टर (राजस्व)  एस.एस. सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं रिटर्निंग ऑफिसर  वीरेन्द्र कटारे भी मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment