HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Sunday 1 November 2020

कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को विधायक बनाने के लिए कब -कब किन नेताओं की सभाएँ

 कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को विधायक बनाने के लिए कब -कब किन नेताओं की सभाएँ 

32 दिन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बदनावर विधानसभा में तीन बड़ी आमसभा 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

          धार - कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को बदनावर विधानसभा क्षेत्र विधायक बनाने के लिए 32 दिन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया की बदनावर विधानसभा में तीन बड़ी आमसभा हुई साथ ही केंद्रीय मंत्री ,कैबिनेट मंत्री एवं  प्रदेश स्तर के संगठन पदाधिकारियों की चुनावी बैठक हुई वही कांग्रेस पार्टी प्रचार प्रसार में पिछड़ी है। अब जनता जनार्दन 3 नवंबर को अपना मत प्रयोग कर किसको विधायक चुनती है यह फैसला 10 नवंबर को आएगा। 

भाजपा की सभाएँ 

           26 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया कोटेश्वर , 5 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ग्राम बखतगढ़ एवं  बदनावर में ,10 अक्टूबर को भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ग्राम तिलगारा में ,16 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला बदनावर नगर में आमसभा,  19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम कानवन मैं आमसभा ,21 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ग्राम  अनारद  मैं , एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ग्राम चिरागखान व अनारद  में , 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्राम केसुर में आम सभा , 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्राम भैंसोला  मैं आम सभा ,31  अक्टूबर को  शिवराज सिंह चौहान पुत्र कार्तिकेय का रोड शो बदनावर , कैबिनेट मंत्री मोहन यादव कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर धार सांसद छतर सिंह दरबार ,पूर्व  कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल ,इंदौर विधायक आकाश विजयवर्गीय ,इंदौर विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, धार विधायक नीना वर्मा की चुनावी नुक्कड़ सभाएं,


    प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत ,पुर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे ,भाजपा प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ,संभाग  संगठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव सहित अनेक नेताओं की चुनावी बैठक।


 

No comments:

Post a Comment