HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 3 November 2020

बदनावर विधानसभा उप चुनाव-मतदान का प्रतिशत 83.75 रहा गत चुनाव वर्ष 2018 की तुलना में 3 हजार 333 अधिक मत डले !

 बदनावर विधानसभा उप चुनाव-मतदान का प्रतिशत 83.75 रहा गत चुनाव वर्ष 2018 की तुलना में 3 हजार 333 अधिक मत डले !

80 हजार से अधिक मत प्राप्त करने वाला उम्मीदवार होगा बदनावर का विधायक !

कोरोना को ठुकराया, लोकतंत्र मुस्कुराया, बदनावर में डाकमत पत्र का योग करने के बाद मतदान प्रतिशत 83.75 रहा 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा शांतिपूर्ण मतदान होने पर आभार व्यक्त

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

           बदनावर - जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बदनावर विधानसभा उप चुनाव-2020 के लिए हुए मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं निर्विध्न मतदान सम्पन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार हुए बदनावर विधानसभा क्षेत्र में सायं 7 बजे तक कुल 83.75 प्रतिषत मतदान हुआ है। मलगांव मतदान क्रं 250 पर 96 प्रतिशत सबसे अधिक रहा। 


               कोविड-19 में मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाना प्रशासन के लिए चुनौती था। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए, तो मतदान केंद्र पर सुविधाएं भी दी गई। इस मर्तबा मतदान केंद्रों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। विधानसभा क्षेत्र में एक पिंक बूथ तथा 10 आदर्श मतदान केंद्रों पर की गई सजावट ने हर किसी का मन मोह लिया। मतदान करने गए कुछ मतदाता, तो मतदान के बाद भी कुछ देर वहीं बैठकर उसे निहारते रहे। मतदानकर्मियों के लिए स्वादिष्ट भोजन हो या गरमागरम चाय, बारी-बारी से मिलने पर वे भी काफी संतुष्ट नजर आए।


         भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव व कांग्रेस प्रत्याशी कमलसिंह पटेल ने अपने अपने गृहगांव कानवन में सुबह-सुबह मतदान किया। रविवार रात को हुए तिलगारा में हुए विवाद के बाद सुरक्षा को लेकर प्रशासन काफी सतर्क रहा और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर थोडी-थोडी देर में अलग अलग टीमों ने जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने भी मतदान केंद्रों का अवलोकन किया।


गत 2018 के मतदान का प्रतिशत- 85.34 

वर्ष 2018 कुल मतदाता- 1 ,94,639 

कुल मतदान 1,67,645 प्रतिशत-  85.34 

वर्ष 2020 कुल मतदाता- 2,04,140

महिला- 1,01,867

पुरूष- 1,02,271

कुल मतदान- 1,70 ,968  प्रतिशत- 83.75 


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह द्वारा षांतिपूर्ण मतदान होने पर आभार व्यक्त

     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  आलोक कुमार सिंह ने बदनावर विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिए 3 नवम्बर को षांतिपूर्ण एवं निर्विध्न मतदान सम्पन्न हुआ। इसके लिए सभी मतदाताओं, राजनैतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, अभ्यर्थियों, चुनाव में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, नागरिकों, पत्रकारों तथा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जिला प्रषासन तथा पुलिस प्रषासन का सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह ने भी बदनावर विधानसभा क्षेत्र में षांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर सुरक्षा बलों तथा उक्त सभी व्यक्तियों का आभार माना है।


No comments:

Post a Comment