HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 22 October 2020

कार्डियोवैस्कुलर डिजीज पर फैलोशिप के लिए कमलेश्वर सिंह का चयन

 कार्डियोवैस्कुलर डिजीज पर फैलोशिप के लिए कमलेश्वर सिंह का चयन 

 

धार के पत्रकार को मिला सम्मान

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

           इंदौर/ धार - मेडिकल से जुड़े अलग-अलग विषयों पर चेन्नई के प्रतिष्ठित संस्थान रिच लिली द्वारा मीडिया फैलोशिप देश के उन पत्रकारों को दी जाती है जो शोध परक व खोजी पत्रकारिता करते हैं । इस बार रिच मीडिया फैलोशिप 2020 अवार्ड के लिए देशभर के 17 पत्रकारों का चयन किया गया है, इसमें   सांध्य दैनिक अग्निबाण इंदौर से कमलेश्वर सिंह सिसोदिया का चयन मीडिया फेलोशिप के लिए किया गया है। 16  अन्य फैलो  प्रदेश एवं अलग-अलग  राज्यों से है। सीनियर जर्नलिस्ट का चयन किया गया है। सभी 17 पत्रकारों को ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से  विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा साथी देश और मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण काल में और संचारी रोग यानी हार्ट अटैक और उससे जुड़ी हुई समस्याओं को लिखने और उजागर करने का मौका मिलेगा।


कमलेश्वर सिंह का सामाजिक कार्यों से रहा है जुड़ाव

            पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश्वर सिंह सिसोदिया मूल रूप से धार शहर के रहने वाले हैं, किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले कमलेश्वर आज भी गुनावद के पास ठिकाना पीपल्दा में कृषि कार्य से जुड़े हैं, ( धार के पूर्व क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में निवास)साथ ही वर्ष 2007 से निरंतर सक्रिय पत्रकारिता प्रिंट (अग्निबाण)और इलेक्ट्रॉनिक (रेड न्यूज़ चैनल ) मीडिया इंदौर में सेवाएं दे रहे हैं। दो दशक से ज्यादा कमलेश्वर सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देते आ रहे हैं। खासकर महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में विशेष रूचि रखते हैं और कई सामाजिक संस्थाओं एनजीओ के माध्यम से समाज के वंचित वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास कई योजनाओं के मास्टर ट्रेनर(इंदौर डिवीजन) है। हाल ही में उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज मुंबई से चाइल्ड प्रोटेक्शन में 3 साल की विशेष डिग्री (स्नातक)भी ली है।


No comments:

Post a Comment