HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 21 October 2020

कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के क्रियाकलापों के कारण यह सरकार गिरी है- केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर

 कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के क्रियाकलापों के कारण यह सरकार गिरी है- केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर 

बदनावर विधानसभा का उपचुनाव मुख्यमंत्री बनाने का नहीं, विकासशील,भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्थायित्व देने का है -राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

            धार / बदनावर : - बदनावर विधानसभा का उपचुनाव मुख्यमंत्री बनाने का नहीं, विकासशील, संवेदनशील, गांव, गरीब और किसानों के लिए समर्पित भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को स्थायित्व देने के लिए है। 


           यह बातें केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास, पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बदनावर से भाजपा उम्मीदवार राजवर्धन सिंह दत्ती गांव के समर्थन में ग्राम अनारद में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुज कहीं। सरकार गिराने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं रही।कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के क्रियाकलापों के कारण यह सरकार गिरी है।इन दोनों की तानाशाही के कारण विधायकों को कोई तवज्जो नहीं दी जाती थी। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया यह नेता अपने गिरेबान में न झाकते हुए विधायकों पर धोखेबाज कहकर गद्दारी के आरोप लगा रहे हैं।


               तोमर ने कहा कि कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र पूरा करने की बजाय जनता से वादाखिलाफी की।सिंधिया जी ने जब वादे निभाने की बात कही, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श् ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी बात नहीं सुनी, तो आम कार्यकर्ताओं की बात कौन सुनता। इसी मुद्दे पर सिंधिया जी और उनके साथियों ने कांग्रेस छोड़ दी।अब जब ये लोग भाजपा के साथ हैं, तो इस क्षेत्र से कांग्रेस गायब हो गई है। 


             किसानों के हित में नए कृषि कानून बनाए तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के हित में ही सोचती है ।और पार्टी की सरकारों ने इस दिशा में बहुत काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि और किसान मानधन जैसी योजनाएं शुरू की हैं।


             अब प्रदेश सरकार ने भी किसान सम्मान निधि योजना में चार हजार रुपये और जोड़ दिये हैं। अब किसानों को हर साल 10 हजार रुपये मिलेंगे। 


               तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने नए कृषि कानून बनाए हैं ताकि किसानों को घर बैठे उनकी फसलों के बेहतर दाम मिल सकें, कहीं भी अपनी उपज बेचने की आजादी मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के ही लिए स्वामित्व योजना शुरू की है, जिससे गांवों में रहने वाले किसानों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिलेगा और इस पर वे बैंकों से कर्ज भी ले सकेंगे। 


कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र पूरा करने के बजाए वादाखिलाफी की

            श्री तोमर ने कहा कि अब चिंता की बात नहीं है, देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। आप पार्टी के उम्मीदवारों को जिताइये,विकास के लिए आपकी आवाज को सिंधिया जी और मैं स्वयं ऊपर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को मिलने वाला एक-एक वोट प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज जी के हाथ मजबूत करेगा।


            सभा को भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, उपचुनाव चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद  कृष्णमुरारी मोघे , प्रदेश महामंत्री व उपचुनाव चुनाव सह प्रभारी कविता पाटीदार ,  भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, सांसद छतर सिंह दरबार,झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर ,केद्रीय मंत्री  विक्रम वर्मा, पूर्व सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ,पूर्व विधायक जसवंत सिंह राठौर  , पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा, दिलीप पटोदिया , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुषमा पाठक ने भी संबोधित किया। 


             प्रारंभ में स्वागत भाषण चुनाव संचालक व पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार ने दिया । प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल, विधायक नीना वर्मा, जसवंत सिंह नवासा, मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी राजेश अग्रवाल,दिनेश गिरवाल, रमेश पटेल, नारायण पटेल, घनश्याम सोलंकी,  मो.शकील खान, महेंद्र सिंह शक्तावत, सन्नी  रिन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह राठौर नवासा ,कृष्णकांत रोकड़े, मुन्ना पटेल,अमृत पाटीदार ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह चौहान  सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभा का संचालन जिला महामंत्री उमेश गुप्ता ने किया।


No comments:

Post a Comment