HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 24 October 2020

कांग्रेस ने हमारे वोटो पर डकैती की और हमारा ही शोषण किया - लाल सिंह आर्य

 कांग्रेस  ने हमारे वोटो पर डकैती की और हमारा ही शोषण किया -  लाल सिंह आर्य

दलित महिलाओं का अपमान का बदला हमें लेना होगा-सूरज केरो

भाजपा अनुसूचित जाति कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

          धार/ बदनावरर- बदनावर विधानसभा के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन एक रिसोर्ट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा लालसिंह आर्य थे। इस दौरान उपचुनाव के प्रभारी वरिष्ठ नेता  कृष्ण मुरारी मोघे, अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो, भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तिगांव, चुनाव संचालक खेमराज पाटीदार, वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल, जिला महामंत्री मनोज सोमानी, मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता देवेंद्र पटेल ,अनुसूचित जाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजेश तोमर, प्रताप करोसिया, रजनीश मालवीय, प्रवीण चावला आदि मंचासीन थे। वहीं इस दौरान अनुसूचित जाति के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


          कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस 70 सालों से हम अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को डरा कर, झूठ बोलकर, भ्रम में रखकर हमसे वोट  लिया और बदले में सिर्फ हमारा शोषण ही किया है यह बात ने जब बाबा साहब अंबेडकर जी पहला चुनाव दिल्ली से लड़े तो कांग्रेस ने उनको संसद में नहीं आने दिया दूसरा चुनाव भी वह लड़ कर हमारी आवाज बन कर संसद में जाना चाहते थे लेकिन वहां भी कांग्रेस ने उन को हराया और तो और दिल्ली में उनका स्वर्गवास हुआ तो इसी कांग्रेस ने उनकी अंत्येष्टि दिल्ली में नहीं होने दी और नहीं कोई उनका स्मारक या समाधि बनाई अगर बाबा साहब को सम्मान देने का काम किया है तो देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 122 करोड रुपए से राष्ट्रीय स्मारक बनाया ।शिवराज सिंह चौहान ने महू में 12.50 करोड़ से एक भव्य स्मारक बाबा साहब का बनाया जो हमारा सम्मान करता हो हमें उनके साथ खड़े रहना होगा। हमें हमें संकल्प लेना होगा कि अपने अपमान का बदला 3 नवंबर को कमल का फूल का बटन दबाकर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को ऐतिहासिक मतों से विजय बना कर लेंगे।

       


 सम्मेलन को अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश केरो ने संबोधित करते हुए कहा कि सब डूबता जहाज है जो हमारे लिए लड़े हमें उसके साथ खड़े रहना चाहिए। दलित महिला के अपमान का बदला भी हमें 3 नवंबर को लेना होगा।


      सम्मेलन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता व चुनाव संचालक श्री कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा कि विगत 15 वर्षों का शिवराज सिंह सरकार का कार्यकाल और 10 वर्ष दिग्विजय सिंह तथा 15 माह कमलनाथ के कार्यकाल को याद करें और उसके बाद अपने मत का प्रयोग करें। आज बदनावर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। 


           उद्योग मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहां की यह चुनाव ना भाजपा लड़ रही है ना मै लड़ रहा हू। यह चुनाव बदनावर का है और बदनावर क्षेत्र के लोग लड़ रहे है। मैं यहां प्रतीक मात्र हूं ।यहां खड़ा इसलिए हूं कि आपने मुझे इस लायक बनाया था मुझे चुना और गौरव की बात यह है। कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि मैं आज मंत्री हूं ।यह जरूर महत्वपूर्ण है आजादी के 70 सालों के बाद में पहली बार बदनावर को अधिकार मिला आज बदनावर सत्ता में भागीदार है। 


             आपके पास तमाम अधिकार है। जिसका एक अरसे से आपको इंतजार रहा ।यह अधिकार किसने दिया यह अधिकार आपको मिला है माननीय प्रधानमंत्री जी के माध्यम से यह अधिकार आपको मिला है माननीय शिवराज सिंह जी के माध्यम से। वहीं मध्य प्रदेश शिवराज सरकार की तमाम योजनाएं गिनाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment