HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 24 October 2020

कांग्रेस प्रत्याशी कमलसिंह पटेल के सर्मथन में प्रदेश के कई नेताओं ने बदनावर शहर में रोड शो किया गया

 कांग्रेस प्रत्याशी कमलसिंह पटेल के सर्मथन में प्रदेश के कई नेताओं ने बदनावर शहर में  रोड शो किया गया

रैली में युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, प्रदेश  अध्यक्ष कुणाल चौधरी, बाला बच्चन, जितु पटवारी, राधेश्याम मुवेल सहीत युकां नेता सवार थे

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

         बदनावर- कांग्रेस प्रत्याशी कमलसिंह पटेल के सर्मथन में प्रदेश के कई नेताओं ने बदनावर शहर में  रोड शो किया गया। इस दौरान झंडे बेनरों से नगर की सडके पट गयी। रैली का आयोजन युका के बेनर तले किया गया। रैली बेजनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टेंड, अंबेडकर चौराहा, सोमेश्वर चौराहा, दुर्गाचैक, भेरुउखलिया, सभामंच होकर मोदी चौराहा पर पहुची। जहां नुकड सभा के रैली का समापन हुआ। आयोजन में उमडी भीड से माहोल कांग्रेस मय हो गया। रैली में खुली जीप में युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, प्रदेश  अध्यक्ष कुणाल चौधारी, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, जितु पटवारी, इशिता सेठ, विक्रांत भूरिया, राधेश्याम मुवेल सहीत  युकां नेता सवार थे।


           मोदी चौराहा पर नुकड सभा में बाला बच्चन ने कहा कि कमलसिह पटेल का जीताने पर प्रदेश फिर से कांग्रेस की सरकार बनगी। तथा कर्ज माफी में शेष बचे 2 लाख तक के किसानों का कर्जमाफ होगा। साथ ही 100 रु में 100 युनिट बिजली योजना भी लागू की जाएगी। और कन्या विवाह योजना में 51000 रु देने की योजना लागू की जाएगी।


               युकां राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास ने कहा कि 15 साल बाद कांग्रेस की कमलनाथ सरकार जनहितेशी काम कर रही थी। किंतु पद के लालची कुछ नेताओं ने सौदेबाजी कर सरकार को गिरा दिया गया। जितु पटवारी ने कहा कि मै दतीगाव को अपने से अच्छा नेता मानता था। उनके भाषण में सैधान्तिक बाते होती थी। किंतु उन्होने सबसे गंदा काम सौदे बाजी कर सरकार गिराने का काम किया है। आपने पैसे के लालच में लोगों के मत को बेच दिया। कमलनाथ सरकार माफियाओं व मिलावट के खिलाफ काम कर रही थी। लोकतंत्र की हत्या करने वाले धोखेबाजों को सबक सिखाने का आपके पास मौका है। पटवारी ने गेलरी में खडी महिला व युवक से धोखेबाज को सबक सिखाने का आव्हान किया। साथ ही कहा कि बाला बच्चन व मेरे विधानसभा क्षेत्र में जितने काम होगे। उससे कहीं अधिका निर्माण कार्य बदनावर में होगे। कमलसिंह पटेल एक व्यक्ति नही है। मै भी कमलसिंह पटेल हुॅ। प्रत्येक मतदाता व पार्टी कार्यकर्ता कमलसिंह पटेल है। कमलसिंह पटेल राजा नहीं सेवक बनकर जनता की सेवा करेगा।


         कांग्रेस प्रत्याशी कमलसिंह पटेल के सर्मथन में निकाली रैली के प्रांरभ में वरिष्ठ नेताओं ने बाबा बेजनाथ महादेव की पूजा अर्चना कर कमलसिंह पटेल की जीत की कामना की गयी। रैली में काफी संख्या में कांग्रेस का झडे लहरा रहे थे। वही हर हर माहदेव व जय जय सियाराम के जयकार लगाए गए। रैली के अगले भाग में आदिवासी कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुती दी गयी। वही लोक गायक कलाकार ने मुधर गीतो ंसे सभी का मन मोह लिया। कई स्थानों पर मंच लगाकर स्वागत किया गया। रैली में बडी संख्या मे कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सहीत बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी केलाश गुप्ता ने दी


No comments:

Post a Comment