HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 27 October 2020

आपके और मध्यप्रदेश के विकास, प्रगति और भविष्य का चुनाव है:- सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया

  आपके और मध्यप्रदेश के विकास, प्रगति और भविष्य का चुनाव है:- सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया

भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के पक्ष में  श्रीमंत सिंधिया ने ग्राम केसुर में जनसभा को संबोधित किया 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

         धार /बदनावर/केसुर:- भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के पक्ष में  श्रीमंत सिंधिया ने ग्राम केसुर में जनसभा को संबोधित किया। श्रीमंत सिंधिया ने  कहा की यह चुनाव बदनावर का उपचुनाव नहीं है।ना ही मध्य प्रदेश की 28 विधानसभाओं का चुनाव है।यह लड़ाई सत्य व असत्य की लड़ाई नहीं यह है विकास की ,यह लड़ाई है प्रगति की, यह लड़ाई है किसानों की ,यह लड़ाई यह महिलाओं की, यह लड़ाई है नौजवानों की, यह लड़ाई है मध्य प्रदेश के स्वाभिमान की। आपके सामने कोई प्रत्याशी नहीं खड़ा है। आपके सामने खड़ा है तो इस माटी का लाल खड़ा है, परिवार का सदस्य खड़ा।


          पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा सिंधिया ने कहाँ की तू इधर उधर की बात ना कर, क्यों लूटा मुझे रे दिलों की कोई गिला नहीं तेरी रहबरी की बात है। सम्मान बदनावर की माटी के लिए आज शिवराज सिंह  की सरकार हमने स्थापित नहीं की होती क्या नर्मदा मैया का आशीर्वाद  बदनावर के 129 गांव 25000 हेक्टेयर को सिंचित करने की योजना कभी कमलनाथ जी ला पाते। 2000 करोड़ की योजना आ पाती । यह आपका मंत्री नहीं है ,आप का राजनीतिक नहीं है ,आपका सिपाही चौकीदार सेवक है। लड़ाई मूल्यों की है, यह लड़ाई सिद्धांतों की। 



            आपके सामने दो विकल्प हैं एक विकल्प छोटा भाई बड़ा भाई उस जोड़ी का दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जी दूसरा विकल्प है आपके सामने शिवराज सिंह जी और ज्योतिरादित्य सिंधिया हमने दिल से आप की सेवा की हमने राजनीति आपके साथ कभी नहीं की हमने आपसे कभी झूठे वादे नहीं कीये आज आप से आशीर्वाद लेने के लिए  राजवर्धनसिंह दतीगांव  मेहनत परिश्रम स्वाभिमान व कुर्बानी  साथ में ले कर के आप को नमस्तक कर रहे है। 


कमलनाथ का बोरिया बिस्तर बांध दें

           सिंधिया ने कहा कि जब कोई नया दूल्हा आता है, तो वह पहले अपने घर के लोगों से मिलता है। 15 महीने पहले कमलनाथ मुख्यमंत्री बने, लेकिन कभी आप लोगों से मिलने आए क्या? क्या कभी आपको चेहरा दिखाया? अब चुनाव है। ऐसे में अगर कमलनाथ आपसे वोट मांगने आते हैं, तो उनका बोरिया बिस्तर बांधकर उन्हें मध्यप्रदेश से ही रवाना कर दें ,वो कमलनाथ सरकार थी, ये कमल की सरकार है


           श्री सिंधिया ने कहा कि सरकार-सरकार में बहुत फर्क होता है। कमलनाथ ने झूठे वादे करके सरकार बना ली। उस सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया। ये कमल वाली सरकार है। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी ने किसान सम्मान निधि की राशि में प्रदेश सरकार की ओर 4000 रुपये और जोड़ दिये। अब हर किसान को साल भर में 10 हजार रुपये मिलेंगे। शिवराज सिंह चौहान और मैं मिलकर विकास कुमार विकास की मुख्यधारा को जोड़ने का कार्य करेगा। अब आप लोगों के ऊपर है कि आप कमलनाथ को दिग्विजय सिंह को जोड़ते हैं हम लोगों को पर विश्वास करते हैं।


कांग्रेस ने गलतियों से सीख नहीं ली

               श्री सिंधिया ने कहा कि जब मैंने कमलनाथ जी से अपने वादे पूरे करने की बात कही, तो कहने लगे सड़क पर आ जाओ। मैंने उस सरकार को सड़क पर ला दिया क्योंकि ऐसी गद्दार सरकार को धूल चटाना सिंधिया परिवार का दायित्व है। 


          श्री सिंधिया ने कहा कि हमारे बुजुर्ग कहते हैं कि कभी झूठ मत बोलो और अगर कोई गलती हो जाए, तो तुरंत माफी मांग लो उस गलती को दोहराओ मत। 1967 में डी.पी.मिश्रा जी की सरकार बनवाई थी। लेकिन जब उस सरकार ने जब जनविरोधी नीतियां अपनाई तो मेरी दादी स्व. राजमाता जी ने उस सरकार को धूल चटा दी थी। उस बात को 53 साल हो गए हैं, लेकिन कांग्रेस ने अभी भी अपनी गलतियों से सबक नहीं लिया।


                सभा स्थल सभा मंच पर बदनावर विधानसभा उप चुनाव भाजपा प्रत्याशी  राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, वरिष्ठ नेता व चुनाव संचालक  कृष्ण मुरारी मोघे, प्रदेश महामंत्री व सह प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक धार  श्रीमती नीना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, खेमराज पाटीदार, प्रहलाद सिंह सोलंकी, राजेश अग्रवाल 


             जिला महामंत्री उमेश गुप्ता, संजय वैष्णव, सुषमा पाठक, जगदीश जाट ,सन्नी रिन, राजेश तोमर,मोहम्मद शकील खान, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, ,जय सुर्या ,जसवंत सिंह नवासा ,कल्याण पटेल, लाखन सिंह नवासा मोहन सिंह राजावत, फूल सिंह वर्मा, चतर सिंह पटेल, दिलीप सिंह सिसोदिया


      ,मंडल अध्यक्ष  मुन्ना लाल पटेल,दिलीप सिंह पटेल, बद्री पटेल, राजेश वर्मा, कपिल यादव ,दीपक राठौड़ ,ईश्वर कटारा आदि सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment