HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 27 October 2020

व्यापारी महासंघ धार द्वारा मास्क वितरण के साथ किया दशहरा मिलन समारोह

 व्यापारी महासंघ धार द्वारा मास्क  वितरण के साथ किया दशहरा मिलन समारोह

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

            धार- सेमी होलसेल एवं खेरची  व्यापारी  महासंघ जिला धार द्वारा प्रतिवर्ष दशहरे पश्चात एक विशाल मिलन समारोह किया जाता रहा है, किंतु इस वर्ष कोरोना को ध्यान में रखते हुए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शहर के आनंद चौपाटी पर  मास्क वितरण एवं मिलन समारोह किया गया 


              चौराहे से गुजरने वाले नागरिक जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था, उन्हें  व्यापारी संघ के सदस्यों द्वारा मास्क  वितरित किया गया एवं मास्क लगाए रखने की  समझाइश भी दी गई।


            इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण टांक  सचिव पारस जैन गंगवाल हुकुम कासलीवाल कमल हरोड़ अनुपम जैन शांतिलाल शर्मा मनोज जैन पीयूष जैन राहुल मोदी मनोज जैन अशोक शास्री विकास शर्मा संजय शर्मा आदि व्यापारी उपस्तिथ थे।  यह जानकारी मीडिया प्रभारी गौरव जैन ने दी। 




No comments:

Post a Comment