HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 7 October 2020

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार सिंह द्वारा बदनावर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का जायजा

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार सिंह द्वारा बदनावर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का जायजा

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

                    धार -  बदनावर विधानसभा उप निर्वाचन-2020 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  आलोक कुमार सिंह ने आज बदनावर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। श्री सिंह मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय अनारद, शासकीय प्राथमिक विद्यालय पिपल्या, माध्यमिक विद्यालय कलसाड़ाबुजुर्ग, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नागदा तथा उनके सहायक मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया और इन मतदान केन्द्र भवनों की रंगाई-पुताई का कार्य शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए। सहायक मतदान केन्द्रों में बीएलओ की नियुक्ति करने के निर्देश सहायक रिटर्निंग आॅफिसर को दिए है। श्री सिंह ने इन मतदान केन्द्रों में वृद्धजनों और विकलांग मतदाताओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही मतदान केन्द्रों में छाया, पानी, बिजली, पंखे व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


                  श्री सिंह ने बदनावर में स्थित विश्राम गृह में प्रेक्षकों के लिए ठहरने व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने शासकीय महाविद्यालय बदनावर पहुॅंचकर मतदान सामग्री वितरण केन्द्र का अवलोकन किया। इस दौरान स्ट्रांग रूम का भी जायजा लिया और स्ट्रांग रूम में सीसी टीवी कैमरे लगाएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिजर्व मतदान दल तथा सेक्टर आॅफिसरों के बैठने के लिए की गई व्यवस्था देखी और आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही बसों के ड्रायवरों और स्थानीय पुलिस बल के लिए पोस्टर बैलेट पेपर की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग आॅफिसर के कार्यालय का अवलोकन किया और नाम-निर्देशन पत्र भरे जाने के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


                  आपके साथ पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  संतोष वर्मा, अपर कलेक्टर  शेलेन्द्रसिंह सोलंकी,  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग आॅफिसर सुश्री नेहा साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धार  सत्यनारायण दर्रो, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग  एस.के. भिडे, तहसीलदार  भास्कर गाचले ,तहसीलदार अजमेरसिंह गौढ़, टीआय सीबी सिंह, एसीओ एनएस नरवरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment