HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Tuesday 6 October 2020

शिवराज सरकार ने सदैव किसानों के हित में काम किया है- कविता पाटीदार

 शिवराज सरकार ने सदैव किसानों के हित में काम किया है- कविता पाटीदार

सरकार ने मण्डी बंद नही की सिर्फ किसानों को विकल्प दिया है - मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव 
बदनावर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

           धार / बदनावर -  भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा मंगलवार को बदनावर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने हमेशा से ही किसानों के हित में काम किए है। कांग्रेस झूठ बोलकर वोट लेती है। बाद में किसानों की तकलीफों को भूल जाती है। गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ करने व महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का भी ऋण माफ करने का वचन दिया था। किंतु चुनाव होने के बाद कांग्रेस अपना वचन भूल गई जो कि मात्र जुमला साबित हुआ।


           भाजपा ने उनके झूठ को सच में बदला और किसानों को ठगने से बचाया। अब समय आ गया है किसानों के साथ छल और धोका करने वाले झूठे दल को सबक सिखाने का। पाटीदार ने उपस्थित जन समूह से उपचुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक मतो से विजयी दिलाने का आव्हान किया। 


           कार्यक्रम को उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के बजट में किसानों के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई। इसके साथ ही किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाए गए।


          उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हमेशा याद रखती है कि किसानों की आय दुगनी करने का संकल्प लिया है किसानों की तमाम समस्याओं के समाधान करना भी भाजपा के वादा है । मिट्टी परीक्षण से लेकर किसान की फसलों की सरकारी खरीद कराने की व्यवस्था की गई है। हमारी सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई प्रकार की योजनाओं पर कार्य कर रही है।


          जिसके अंतर्गत किसानों का आत्‍मबल आर्थिक और मानसिक दोनों रुपों से मजबूत होगा। दत्तीगांव ने सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी। 


               विधानसभा उपचुनाव प्रभारी श्री कृष्णामुरारी मोघे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों को ठगा है। केंद्र व राज्य सरकार ने हमेशा किसान हित मे निर्णय लेकर कार्य किया है। मोर्चा के कार्यकर्ता गांव- गांव ,घर- घर जाए व कांग्रेस के झूठे वादों की पोल खोले। मौघे ने उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ से एकजुट रहकर चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया।

      कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कृष्णचन्द्र यादव, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार आदि ने भी सम्बोधित किया। 


                कार्यक्रम में पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, पूर्व राज्यमंत्री महेन्द्रसिंह पिपलीपाडा, भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी, जनपद अध्यक्ष संजय मुकाती ,इंदौर से वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सिंह  चौधरी,  राजेश अग्रवाल,डॉक्टर प्रह्लाद सिंह सोलंकी,मोहन भायल किसान मोर्चा से चुनाव प्रभारी शिवराम सिंह,ईस्वर कटारा ,दिनेश गिरवाल,ओम प्रकाश  राठौर ,किसान मोर्चा से कन्हैया लाल यादव ,ब्रजेन्द्र सिंह चौहान, संजय मुकाती ,जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा संजय शर्मा , जगदीश कामदार ,राधेश्याम धाड़िया ,गोवर्धन लाल पाटीदार ,राम लाल संगीत्रा ,राम दयाल यादव ,रामेश्वर गढ़ी आदि मंचासिन थे।


        मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगदीश जाट ने स्वागत भाषण दिया। संचालन मौर्चे के प्रभारी शिवरामसिंह रघुवंशी ने किया। आभार मौर्चे के जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल पाटीदार ने माना। 


No comments:

Post a Comment