कमल सिंह पटेल होंगे कांग्रेस उम्मीदवार बदनावर विधानसभा उप चुनाव में
जानिए कमल सिंह पटेल का राजनीतिक जीवन परिचय
संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका
धार /कानवन - कांग्रेस पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तिगांव के बदनावर विधायक पद से इस्तीफ़ा देने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद यह पर उप चुनाव होने जा रहा है। भाजपा से संभावित उम्मीदवार वर्तमान कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव है। कांगेस से विगत दिनों युवा नेता अभिषेक सिंह राठौर टिंकु बना को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया था लेक़िन दोबारा सर्वे के आधार पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कमल सिंह पटेल को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।
जानिए कमल सिंह पटेल का राजनीतिक जीवन परिचय
नाम -कमल सिंह पटेल (68 वर्षीय )
पता - ग्राम कानवन तह बदनावर जिला धार
पद- ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष बदनावर वर्ष 1978 - 88 में जिसके बाद अब तक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष
बड़े भाई मदन सिंह पटेल ग्राम पंचायत कानवन सरपंच रहे एवं 15 वर्षो तक सहकारी समिति कानवन अध्यक्ष रहे।
वर्ष 2010 में कमल सिंह पटेल पत्नी भुली बाई पटेल ग्राम पंचायत सरपंच का चुनाव जीतकर चुनी गईं।
वर्ष 2005 में कमल सिंह पटेल जनपद पंचायत सदस्य चुने गए
No comments:
Post a Comment