HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Monday 5 October 2020

स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवष्यक सावधानियाॅ बरती जाए - पुलिस अधीक्षक श्री सिंह

 स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवष्यक सावधानियाॅ बरती जाए - पुलिस अधीक्षक श्री सिंह 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

           धार 5 अक्टूबर 2020/ - विधानसभा उप चुनाव 2020 (202 बदनावर) को दृष्टिगत रखते हुए अंतर जिला बाॅर्डर की बैठक सोमवार को यहाॅ कलेक्टेªट सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  संतोष वर्मा, अपर जिला दंडाधिकारी   एस एस सोलंकी, अपर कलेक्टर अलीराजपुर सुरेष चंद्र वर्मा, अपर कलेक्टर उज्जैन जितेंद्र सिंह चैहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  देवेन्द्र पाटीदार, अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद  शिशिर गेमावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  बीएस कलेश , अनुविभागीय दंडाधिकारी धार सत्यनारायण दर्रो, अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी बदनावर सुश्री नेहा साहू धार, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, खरगोन, बडवानी और अलीराजपुर जिले के राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। 


               पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बदनावर विधानसभा उप निर्वाचन 2020 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सभी आवष्यक सावधानियाॅ बरती जाए। इन क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों पर कडी नजर रखी जावे। इन सीमावर्ती जिलों के मार्गो की सीमा पर वाहनों की सघन चैकिंग की जावे और विषेष सतर्कता बरती जावे।


              इस बैठक को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री वर्मा तथा अपर जिला दंडाधिकारी श्री सोलंकी ने कहा कि चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों, अवैध मदिरा, अवैध सामग्री आदि की आवाजाही की रोकथाम की जावे। इस बैठक में डाॅ बी डी श्रीवास्तव ने अधिकारियों को आवष्यक प्रषिक्षण भी दिया।


 

No comments:

Post a Comment