HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 29 October 2020

बदनावर विधानसभा के रामपुर सेक्टर में युवा सम्मेलन संम्पन

 बदनावर विधानसभा के रामपुर सेक्टर में युवा सम्मेलन संम्पन 

आज युवाओं को उपचुनाव में यह मौका मिला है कि कांग्रेस के झूठे वादे का जवाब दे - विधायक आकाश विजयवर्गीय 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

           धार - बदनावर विधानसभा के सादलपुर मंडल ग्राम रामपुर सेक्टर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा सम्मलेन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि   इंदौर तीन नंबर से युवा विधायक आकाश विजयवर्गीय , युवा मोर्चा इंदौर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी रिन उपस्थित थे।  


         युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वागत भाषण युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह नवासा ने दिया साथी युवा सम्मेलन को युवा मोर्चा इंदौर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ,युवा मोर्चा जिला  अध्यक्ष सनी रिन , जिला महामंत्री व सादलपुर मंडल प्रभारी जय सूर्या ने भी संबोधित किया। 


        युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंदौर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज से 20 साल पहले इंदौर से बदनावर आते थे तो लोग कहां गड्ढा है और कहां रोड़  हैं यह समझ नहीं पड़ता था लेकिन भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में संपूर्ण मध्यप्रदेश में विकास की ऐसी इबारत लिखी गई आज छोटे से छोटे गांव में सड़क मिल जाएगी रोड बनने से ग्रामीण किसान लोगों  समृद्ध हुए हैं 




        डेढ़ वर्ष की कांग्रेस कमलनाथ सरकार ने युवाओं से झूठे वादे कर कहा था कि हर महीने  4000 रुपए युवाओं को मिलेंगे लेकिन पूरे प्रदेश में एक भी युवा को ₹4000 में नहीं मिला आज युवाओं को उपचुनाव में यह मौका मिला है कि कांग्रेस के झूठे वादे का जवाब 3 नवंबर को अपना ओर अपने परिवार का अमूल्य वोट भाजपा उम्मीदवार मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव को देकर भारी मतों से विजय बनाए ।


         इस अवसर पर भाजपा नेता जसवंत सिंह नवासा,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह नवासा ,जिला मंत्री  कपिल यादव ,कपिल चौधरी ,मोर्चा 




       मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सिंह गोहिल,प्रशांत शर्मा, राजेंद्र नेता जयराम गावर ,घनश्याम मलगांव, राहुल अग्रवाल सहित युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी गण सभी सेक्टर प्रभारी और कई वरिष्ठ गण उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment