HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Thursday 29 October 2020

प्रचार के अंतिम दौर में शिवराज-सिंधिया (शिव ज्योति एक्सप्रेस ) बदनावर विधानसभा क्षेत्र भैंसोला आए

 प्रचार के अंतिम दौर में शिवराज-सिंधिया (शिव ज्योति  एक्सप्रेस ) बदनावर विधानसभा क्षेत्र भैंसोला आए

15 माह सिर्फ़ कमलनाथ-कांग्रेस ने वल्लभ भवन को दलालों की मंडी बना दिया - शिवराज सिंह चौहान 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

          बदनावर - प्रदेश में 15 माह तक विकास कार्य पूरी तरह ठप रहे, भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं पर ताला लगा दिया। वल्लभ भवन में अधिकारियों से सौदेबाजी होती रही, बड़े अधिकारियों की पोस्टों को नीलाम किया गया। कमलनाथ-कांग्रेस ने वल्लभ भवन को दलालों की मंडी बना दिया। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आज ग्राम भैंसोला में बड़ी जनसभा में कही। 


            उन्होंने कहा कि इन्होंने प्रदेश को लूटने करने का काम किया। क्या था मध्यप्रदेश और हमने इसे कैसा बनाया, लेकिन इनकी सरकार में हमारी विकास योजनाओं को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले कमलनाथ कहते थे कि शिवराज सिंह तो नारियल लेकर चलता है और अब कह रहे हैं कि नारियल का ट्रक लेकर चलता है। हम विकास के काम करते हैं तो नारियल फोड़ते हैं, लेकिन कमल नाथ-कांग्रेस की तो किस्मत ही फूटी है, वे क्या नारियल फोड़ते। जो कठिनाई में जनता का साथ दे वही नेता।


              मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ सदैव पैसे का रोना रोते रहे। कमलनाथ में विकास कार्य करने की इच्छाशक्ति नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमारे पास विकास कार्यों के लिए कभी पैसों की कमी नहीं आई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा से विकास विरोधी रही है। कांग्रेस के शासनकाल में विकास कार्यों पर ताला लगा कर हमारी चल रही योजनाओं को भी बंद कर दिया।




ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह चुनाव आपका विकास और भविष्य तय करेगा


            राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह चुनाव आपका विकास और भविष्य तय करेगा। प्रदेश में विकास रूपी रथ को शिवराजसिंह और मैं आगे बढ़ाएगे। सरकार सरकार में बहुत फर्क होता है। कमलनाथ ने झूठे वादे करके सरकार बना ली। उस सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया। यह कमल वाली सरकार है। जिस सरकार ने किसान युवा सहित अन्य वर्गों के साथ गद्दारी की, उन्हें सबक सिखाना है।


         यह चुनाव प्रदेश का भविष्य तय करेगा। इसलिए आप संकल्प लें कि आने वाली 3 तारीख को भाजपा को बड़े बहुमत से जिताकर अपनी और प्रदेश की चौतरफा प्रगति का मार्ग खोलेंऔर शिवराजजी के हाथ मजबूत करें। उन्हें स्थाई मुख्यमंत्री बनाएंगे।


           सभा को प्रदेश के उद्योग मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल, पूर्व विधायक निर्मला भूरिया भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने भी संबोधित किया।


         सभा स्थल पर भाजपा प्रदेश महामंत्री  कविता पाटीदार, विधायक धार  नीना वर्मा,पुर्व विधायक  खेमराज पाटीदार, प्रहलादसिंह सोलंकी, महेंद्रसिंह चाचूबना, नागरसिंह चौहान,विनोद शर्मा ,देवेंद्र पटेल ,शकील खान ,संजय बघेल ,मुकाम सिंह किराड़े ,जय दीप सिंह पटेल , दिनेश गिरवाल सहित नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। संचालन जिला मनोज सोमानी ने किया।


           आभार महेंद्रसिंह शक्तावत ने माना। पिछले दिनों मुख्यमंत्री व सिंधिया की हुई अन्य सभाओं में भीड़ कम रहने की पूर्ति आज भैंसोला की सभा से हो गई।



No comments:

Post a Comment