भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने विभिन्न गांवो में किया जनसंपर्क
संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका
बदनावर- भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने शनिवार को कानवन मण्डल के विभिन्न गांवो में जनसपंर्क किया। दत्तीगांव ने गांवो में पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की। दौरे की शुरुआत ग्राम बिड से की। वहाँ जनसंपर्क कर मतदाताओं का आशिर्वाद लिया। वहां से बड़ोदिया, दिवानिया, धान्याखेड़ी, बड़े गांव, कराड़िया, वरनासा, गोलावदा व भीमपुरा पहुंचे व ग्रामीणों से मिले।
दत्तीगांव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में बदनावर क्षेत्र में विकास की गति बढ़ी। मां नर्मदा का पानी बदनावर आने से गांव से लेकर खेत खलिहान खुशहाल होंगे। भाजपा के राज में किसानों को कभी मायूस नही होना पड़ा। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये सरकार ने कार्य किए।
भाजपा के राज में हर वर्ग खुश है। आगामी दिनों में उद्योग धंधे स्थापित होंगे। इससे क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा और बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। दत्तीगांव ने भाजपा को विजयी बनाने की अपील भी की।
दत्तीगांव के साथ पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रहलादसिंह सोलंकी, भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी, राजेश अग्रवाल, ,भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश जाट, संजय मुकाती, सुनील मोदी, नितिन सावंत, विनोद नाहर, गिरधारी जायसवाल, ईश्वरसिंह धान्याखेड़ी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment