HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 31 October 2020

उपचुनाव की 28 सीटों पर भाजपा जीतेगी- भाजपा प्रवक्ता गोविंद मालू

 उपचुनाव की 28 सीटों पर भाजपा जीतेगी-  भाजपा प्रवक्ता गोविंद मालू 

मालवा-निमाड़ के प्रवक्ता मीडिया प्रभारी गोविंद मालू ने बदनावर में पत्रकारों से चर्चा 

 संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

         बदनावर:- 15 माह की कांग्रेस सरकार के काले कारनामों का हिसाब जनता इस चुनाव में पूरी तरह लेने का मन बना चुकी है। कांग्रेस कुचले हुए कॉकरोच की तरह सत्ता के लिए छटपटा रही है। लेकिन, जनता सोने की थाली में लोहे की कांग्रेसी कील नहीं लगाएगी। 


               यह बात भाजपा के मालवा-निमाड़ के प्रवक्ता मीडिया प्रभारी गोविंद मालू ने बदनावर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गत चुनाव में एक वचन पत्र दिया था। लेकिन, उसका कोई वचन नहीं निभाया। उल्टे भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान बनाया। तबादला उद्योग जमकर चला। थोक में हुए तबादलों से पूरा प्रशासन अस्त-व्यस्त हो गया। कानून व्यवस्था चौपट हो गई। एक-एक अधिकारी के चार-पांच बार तबादले तक हुए। वसूली के लिए हुए गृहमंत्री बाला बच्चन के जिले में पदस्थ एसडीओपी राकेश व्यास का एक माह में चार बार तबादला किया गया। ऐसे कई कर्मचारियों के तबादलों में भारी भ्रष्टाचार हुआ। पूर्व वन मंत्री उमंग सिंघार ने तो दिग्विजय सिंह पर परदे के पीछे से सरकार चलाने का न केवल आरोप लगाया, बल्कि अपनी नेता सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर दिग्विजय सिंह पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप भी लगाया। कहा कि वे रेत के धंधे में लिप्त हैं, शराब का कारोबार करवा रहे हैं, तबादलों में दखलअंदाजी कर रहे हैं और सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि कांग्रेस सरकार भ्रष्ट थी। इन आरोपों पर दिग्विजय सिंह ने चुप्पी साध ली थी ?

          कमलनाथ अपनी सरकार के पांच काम भी जनता के बीच के नहीं बता पाते! कांग्रेस के सभी पूर्व अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव चुनाव प्रचार में क्यों नहीं दिखाई दे रहे हैं? सोनिया गांधी राहुल गांधी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल होने के बावजूद मध्यप्रदेश में प्रचार करने क्यों नहीं आए।

          राहुल गांधी और प्रदेश के कई कांग्रेस नेताओं द्वारा इमरती देवीजी के खिलाफ बोले शब्दों पर कमलनाथ से माफी मांगने का आग्रह किया, पर उन्होंने माफी नहीं मांगी! यही कारण था कि निर्वाचन आयोग ने उन्हें बैन कर दिया। ऐसे कई सवालों पर इस उपचुनाव में जनता वोट देगी और कांग्रेस को चारों खाने चित करेगी।कांग्रेस ईमानदारी से बताए कि उसने अपने वचन पत्र के कितने वादे पूरे किए? किसानों की कर्ज माफी नहीं की, युवाओं को कोई रोजगार नहीं दिया, बेरोजगारी भत्ते का वादा करके उसे टाल दिया। गरीब कन्याओं के विवाह की राशि दबा ली। तीर्थ दर्शन योजना बंद कर दी और गौशाला का वादा करके उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। अपने वचनों से तो सरकार विधानसभा में भी साफ मुकर जाती है, अब जनता भी कांग्रेस से मुकर जाएगी। 


            काँग्रेस नेताओं को चुनाव नज़दीक आते ही पराजय के भय से ग्रसित हो अनर्गल आलाप करने की आदत हो गई। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, जिला महामंत्री मनोज सोमानी, नगर अध्यक्ष अध्यक्ष प्रजेंद्र भट्ट, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौर, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ,मनोज सोलंकी प्रेमचंद परमार, राजेंद्र सराफ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment