HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 31 October 2020

सरकारे आती जाती रहती है,पार्टी आती जाती रहती है, लेकिन यह देश रहना चाहिए इस देश का लोकतंत्र रहना चाहिए:- कार्तिकेय शिवराज सिंह चौहान

 सरकारे आती जाती रहती है,पार्टी आती जाती रहती है, लेकिन यह देश रहना चाहिए इस देश का लोकतंत्र रहना चाहिए- कार्तिकेय शिवराज सिंह चौहान 

भाजपा प्रत्याशी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के समर्थन में कार्तिकेय शिवराज सिंह चौहान का रोड शो करने बदनावर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकाला 


संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

          बदनावर - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र  कार्तिकेय  सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के समर्थन में रोड शो करने बदनावर पहुंचे रोड शो नगर के बस स्टैंड से प्रारंभ हुआ जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकाला ।इस दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर दोनों ही नेताओं का स्वागत किया।           इस दौरान उद्योग मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव  ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की चुनाव बदनावर लड़ रहा है।  बदनावर के उज्जवल भविष्य के लिए लड़ रहा है ,उसकी रक्षा सुरक्षा के लिए लड़ रहा है, सबका साथ सबका विकास हमारा नारा है,सर्वधर्म का हम विकास करेंगे।


          वहीं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने संबोधित किया :2003 में लंबे कांग्रेस कार्यकाल के बाद में भगवा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी , प्रदेश को एक ऐसे जननायक मिले एक ऐसे नेता मिले जो जननायक के पहले जनता के सेवक थे। बच्चों के मामा  शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मिले।जो मध्य प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था ,उसे बीमारू राज्य से ऊपर उठा कर एक विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा किया।ना सड़क थी ना बिजली थी ना पानी था।


             2018 में कांग्रेस ने अपने झूठ के जाल में फसा लिया, तरह-तरह के झूठ बोले गए, तरह-तरह की बातें बनाई गई, किसानों की आड़ में हिंसा भड़काने की कोशिश करी, किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर मासूम किसानों को आगे रखकर सत्ता को छीनने वाले यह लोग सत्ता के रूप में इन लोगों ने न जाने कौन से माया जाल में फंसाया। कांग्रेस ने सबसे बड़ा झूठ और फरैब किया है,तो यहां के किसानों के साथ किया।


            कांग्रेस ने कहा था सभी किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।10 दिन में कर्जा माफ की बात कही थी, लेकिन 15 महीने हो गए किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। यह चुनाव कोई भाजपा और कांग्रेस के बीच का नहीं है,यह चुनाव आपका है।कांग्रेस ने युवाओं को भड़काने का काम किया। सरकारे आती जाती रहती है पार्टी आती जाती रहती है ,लेकिन यह देश रहना चाहिए इस देश का लोकतंत्र रहना चाहिए।


            इस दौरान भाजपा प्रत्याशी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा प्रदेश महामंत्री  कविता पाटीदार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव,पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार , भाजपा जिला महामंत्री मनोज सोमानी, राजेश अग्रवाल , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी रिन,जिला महामंत्री जय सुर्या ,जिला उपाध्यक्ष लाखन सिंह नवासा ,जिला मंत्री कपिल यादव ,जय दीप सिंह पटेल  आदि के साथ में कई भाजपा नेता व युवा मोर्चा कार्यकर्ता  मौजूद थे । वही रोड शो नगर के विभिन्न मार्गो से निकला इस  दौरान हजारों कार्यकर्ता सहित महिला मोर्चा टीम भी मौजूद रही। 


No comments:

Post a Comment