HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 31 October 2020

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बदनावर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल के पक्ष में प्रचार किया

 पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बदनावर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल के पक्ष में प्रचार किया 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

       धार / नागदा -पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह  बदनावर विधानसभा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम कोद, बखतगढ़, नागदा और बिडवाल का दौरा किया।कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल के समर्थन में सभाएं की। इस दौरान वह गांव कोद पहुंचे जहां पर सरदार वल्लभ भाई पटेल क स्टेच्यू पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए। 


            जहां से पूर्व मुख्यमंत्री ग्राम बखतगढ़ पहुंचे जहां पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कहाँ की सरकार कांग्रेस की बन गई लेकिन भाजपा के नेताओं को विपक्ष में रहना मंजूर नहीं था। जिस दिन से कमलनाथ जी की सरकार बनी भाजपा ने उस दिन से हमारे विधायकों को लालच देना शुरू कर दिया।


         दिग्विजय सिंह ने माधवराव सिंधिया को याद करते हुए कहा कि अगर उनका दुखद निधन एक्सीडेंट में नहीं होता तो आज वह देश के सबसे बड़े नेता होते।


      ज्योतिराज सिंधिया सांसद बने केंद्र में तीन तीन बार मंत्री बने पूरे सम्मान के साथ में ज्योतिराज सिंधिया के साथ में नेहरू गांधी परिवार ने व्यवहार किया।केवल एक मात्र सिंधिया ऐसे नेता थे जो राहुल प्रियंका, सोनिया जी से बिना अपॉइंटमेंट के मिल सकते थे। हमको तो अपॉइंटमेंट लेना पड़ता है। परिवारिक संबंध को उन्होंने तोड़कर ठीक नहीं किया।पद और प्रतिष्ठा की क्या कमी थी भाजपा क्या दे देगी जो कांग्रेस ने उन्हें नहीं दिया। लेकिन पार्टी छोड़कर जाएंगे हमें उम्मीद नहीं थी।


          इस अवसर पर पूर्व मंत्री बाला बच्चन, पूर्व मंत्री हनी बघेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल, हरि नारायण सिंह  बखतगढ़, अभिषेक सिंह राठौर टिंकू बना, सुनील सांखला आदि कई जनप्रतिनिधि  मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment