HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Friday 30 October 2020

भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न गांवो में किया जनसंपर्क

भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न गांवो में किया जनसंपर्क

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

           बदनावर-  भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तिगांव ने शुक्रवार को पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न गांवो में जनसंपर्क किया। दत्तीगांव ने दोरे की शुरूआत ग्राम हांडिया कुंडिया से की। वहाँ घर घर जाकर मतदाताओं से मिले और भाजपा को जिताने की अपील की। दत्तीगांव ने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की जन हितेषी योजनाओं की जानकारी भी दी। उसके बाद दत्तीगांव लाम्पाता, सालरीपाडा, तिलगारीपाडा, टँकारीपाडा, सिंगारपाङा, रावलपाडा, मनासा भरबूजी, भक्तिया रुंडी, पिपलीपाडा, खराड़ीपाडा, खेड़ी, बोरदी, बोरदी छापरी, डुपकिया, माहिजी रुंडी, फुलिया खो आदि गांवों में पहुँचे व जनसंपर्क किया। दत्तीगांव के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे। 


           उधर झाबुआ सांसद गुमानसिंह डामोर तिलगारा आदि गांवो में पहुंचे व ग्रामीणों से मिले। अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, मनावर की पूर्व विधायक रंजना बघेल, पुर्व सांसद सावित्री ठाकुर, सरदारपुर के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया व मुक़ामसिंह निंगवाल, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सरदार मेडा आदि ने भी अलग अलग गांवो में जनसपंर्क किया। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने ग्राम कंकराज व बदनावर नगर में जनसंपर्क किया



No comments:

Post a Comment