मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी दिवस में प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर कलेक्टर एसपी ग्राम कोद पहुंचे
सर्वे कार्य तीन दिवस में पूरा करें-कलेक्टर आलोक कुमार सिंह
संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका
धार - तीन सितम्बर 2020/ राजस्व,कृषि ,उद्यानिकी और पंचायत का मैदानी अमला अतिवृष्टि के कारण हुए हुए फसल नुकसान और सोयाबीन में बीमारी के वजह से हुए नुकसान का सर्वे करने में जुट गए है। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने आज ग्राम गाजनोद पहुंचकर फसल का निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह साथ थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए सर्वे कार्य आगामी तीन दिवस में पूरा कर लिया जाए केवल वास्तविक नुकसानी ही दर्ज की जाए किए गए सर्वे को क्रास टीम के माध्यम से चेक किया जाएगा। उप संचालक कृषि आरएल जामरे,उप संचालक उद्यानिकी केएस मंडलोई, बदनावर एसडीएम नेहा साहू, तहसीलदार अजमेर सिंह गौड़,कृषक अमृत पाटीदार साथ थे।
कलेक्टर एसपी ग्राम कोद पहुंचे
धार तीन सितम्बर 2020/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी दिवस में प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह आज ग्राम कोद पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड पर आवश्यक व्यवस्थाएं हेतु लोक निर्माण विभाग,ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ, एसडीएम नेहा साहू,तहसीलदार अजमेर सिंह गौड़ को निर्देश दिए साथ ही वाहन पार्किंग आवागमन के संबंध में जानकारी हासिल की।
No comments:
Post a Comment