HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Saturday 5 September 2020

महिलाएं अपने अधिकारों को जानें और घरेलू हिंसा का विरोध करें!

 महिलाएं अपने अधिकारों को जानें और घरेलू हिंसा का विरोध करें! 

 ग्रामीण महिलाओं के लिए विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

               धार-  ग्रामीण महिलाओं को विधिक साक्षरता की जानकारी देने के लिए एक शिविर आयोजित किया गया। मुलथान के नवोदय विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेते हुए अधिवक्ता एकता शर्मा ने महिलाओं को घरेलू हिंसा से सम्बंधित जानकारी दी। उन्होंने एसिड अटैक स्थिति में कानूनी सहायता और भारतीय दंड संहिता में महिलाओं के विरुद्ध अपराध छेड़छाड़, दुष्कर्म और उनसे बचाव के साथ पीड़ित के अधिकारों के बारे में भी बताया! 


   ये आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राष्ट्रीय महिला आयोग नई  दिल्ली के संयुक्त आयोजन के तहत बीके द्विवेदी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश धार के मार्गदर्शन में महिलाओं के लिए ये विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता और रिसोर्स पर्सन एकता शर्मा ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का सरंक्षण करने वाले अधिनियम-2005 के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि घरेलू हिंसा मुख्य रूप से चार प्रकार की होती है। शारीरिक हिंसा, लैंगिक हिंसा, मौखिक हिंसा और भावनात्मक हिंसा एवं आर्थिक हिंसा! महिलाओं को इस कानून के तहत क्या कानूनी मदद मिल सकती है, इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के बारे में भी बताया। दुर्गा मेरवानी ने महिलाओं के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम (पास्को) के बारे में बताया। कार्यक्रम  को पैरालीगल वालन्टियर सलोनी राठौर एवं लेखा शर्मा ने भी संबोधित किया। 

    इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम, पास्को अधिनियम, बाल विवाह के अलावा महिला कैदियों के अधिकारों से संबंधित जानकारी दी गई! कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आर आर बड़ोदिया, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती भारती डांगी, नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल संजय लोडाम एवं रिसोर्स पर्सन एकता शर्मा और दुर्गा मेरवानी उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। 


  मुख्य अतिथि भारती डांगी ने महिला एवं बाल विकास विभाग व शासन द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे लाडली लक्ष्मी योजना, मातृवंदन योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही महिला हेल्प लाईन के बारे में बताया गया एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यो से अवगत कराया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आर आर बड़ोदिया  ने अपने उद्बोधन में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली राहत राशि से अवगत कराया गया। समाज के कमजोर वर्गों को जो आर्थिक या किसी असमर्थता से उचित विधिक सलाह प्राप्त  करने में असमर्थ होते हैं, उन्हें निःशुल्क विधिक सलाह सहायता दिलाई जाती है। कार्यक्रम में लायनेस क्लब अध्यक्ष नेहा शर्मा, आंगनवाडी कार्यकर्ता और पैरालीगल वालन्टियर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जयेश राजपुरोहित ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन जिला विधिक सहायता अधिकारी मुकेश कौशल द्वारा किया गया। 


No comments:

Post a Comment