HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Wednesday 2 September 2020

धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने मेजबानी कर दीनदयाल रसोई में परोसा भोजन और पौधरोपण किया

 धार कलेक्टर  आलोक कुमार सिंह ने  मेजबानी कर दीनदयाल रसोई में परोसा भोजन और पौधरोपण किया

 

अन्नदान एवं निरीक्षण के लिए रसोई पहुँचे थे कलेक्टर 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो - धार पत्रिका 

              धार - कलेक्टर आलोक कुमार सिंह जिला प्रशासन, नगर पालिका द्वारा लायंस क्लब के सहयोग से संचालित दीनदयाल रसोई पहुँचे। कलेक्टर श्री सिंह ने मेजबानी करते हुए गरीबों को भोजन परोसा। कलेक्टर ने परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने रसोई घर पहुँचकर वहां बन रहे भोजन देख उसकी गुणवत्ता के बारे में पूछा।


                    कलेक्टर श्री सिंह ने वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन,नगर पालिका परिषद धार के सहयोग से लायंस क्लब द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई यहां की जनता के सहयोग से अच्छा काम कर रही है। लायंस क्लब ने सेवा की मिसाल कायम की है। इनके दोनो काम रोटी का और दवा अपने आप में महत्वपूर्ण और सराहनीय है। रसोई केंद्र का परिसर काफी अच्छा है इसके अलावा इसे ओर बेहतर रूप में लाने का प्रयास किया जाएगा। यहां पर गैस लाईन कनेक्शन को शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। जिससे सस्ते दाम में सुरक्षित गैस उपलब्ध हो सके। इसके अलावा जो कुपोषित बच्चो व गर्भवती महिलाओं की मदद करने, गरीबों की पैथालाॅजी में मदद करने के कार्य में रेडक्रास से जो मदद हो सकेगी वह निश्चित रूप से की जाएगी।

           


         कलेक्टर ने लायंस क्लब धार और जिला रेडक्रास समिति द्वारा संयुक्त रूप से संचालित 50 प्रतीशत शुल्क वाली लायंस पैथोलॉजी हेतु रेडक्रास के सहयोग से सोनोग्राफी व एक्सरे मशीन भी उपलब्ध कराने की बात कही। इससे जल्द ही किफायती दरों पर यह जांच सेवा आमजन के लिए उपलब्ध हो जायेगी। नगर पालिका सीएमओ विजय कुमार शर्मा, क्लब के अध्यक्ष अशोक चौहान साथ थे

                  । रसोई समन्वयक हेमा जोशी ने बताया कि पंडित दीनदयाल अंत्योदय रसोई में पितृपक्ष श्राद्ध कि पहली तिथि पर खीर, पूरी, नमकीन सब्जी, दाल, चावल  बनाए गए। राजीव जोशी ने बताया की 7 अप्रैल 2017 से धार की दीनदयाल रसोई गरीब जरूरतमंदों, मजदूरों, हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को ₹5 अथवा निशुल्क भोजन परोस रही है, प्रतिदिन शासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार 400 लोगो के लिए भोजन बनता है और अब तक 4 लाख 50 हजार लोग लोग इस रसोई से लाभान्वित हुए हैं यह सभी सेवाएं धार के दानदाताओं जिला प्रशासन नगर पालिका परिषद व लायंस सदस्यों के सहयोग से निरंतर चल रही है।


No comments:

Post a Comment